यात्रा पर्यटन

टूटते तारों से माँगनी हों मन्नतें तो चले आओ पहाड़

अगर आप अंतरिक्ष की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने में रुचि रखते हैं, तो इन दिनों क़ुदरत ने आप के लिए बेहतरीन मौका बनाया हुआ है. नया साल अपने साथ ले कर आया है उल्का पिंडों की घनघोर बौछारें, जिसे क्वाड्रेनटिड्स मीटियोर शावर (Quadrantids Meteor Shower) कहा जा रहा है. अब से 12 जनवरी की रात तक आपको रोजाना आसमान से टूटते तारों की बारिश नजर आएगी. लेकिन इस बारिश को देखने और टूटते तारों से मन्नतें मांगने के लिए आपको पहाड़ों में आना होगा. (Quadrantids Meteor Shower Uttarakhand)

मैदानों में इन दिनों घना कोहरा है और सदाबहार प्रदूषण तो हमेशा से है ही, इस लिए वहाँ से इन सुंदर नजारों का आनंद नहीं लिया जा सकेगा. इस शानदार आतिशबाजी को देखने के लिए इन दिनों पहाड़ों का मौसम मुफ़ीद है. दिन में गर्म, चमकदार सूरज की किरणें और रात को स्याह अंतरिक्ष के सबसे बेहतरीन दृश्यों का आनंद लूटने को आसान बनाते हैं. पांच जनवरी की रात क्वाड्रेनटिड्स उल्कापात अपने चरम पर होगा, इस दौरान हर घंटे आपको 80 से 100 टूटते तारे दिखाई देंगे.

उत्तराखंड में बढ़ रहे एस्ट्रोटूरिज्म के केंद्र

उत्तराखंड में एस्ट्रो-टूरिज्म का क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है. नैनीताल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में, कई कंपनियां केवल एस्ट्रो-टूरिज्म क्षेत्र में काम कर रही हैं. इन कंपनियों में काम करने वाले अंतरिक्ष विशेषज्ञ आसमान के काले परदे में छिपे रहस्यों को आप के सामने खोलते जाते हैं. इन के पास मौजूद उपकरण अन्तरिक्ष की परतों के भीतर दाखिल होने में आपकी मदद करते हैं. (Quadrantids Meteor Shower Uttarakhand)

www.Phyoli.com से साभार

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago