स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने को विधानसभा कूच

विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन ‘स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति’ के कार्यकर्ताओं ने गैरसेण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर विधानसभा कूच किया. अपनी मांग को लेकर जुलूस की शक्ल में जनगीतों गाते हुए विधानसभा के पास पहुंचे आंदोलनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए. इस दौरान जहां उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई.

बाद में जनसभा करते हुए आंदोलनकारियों ने सरकार को चेताया कि जल्द राजधानी को लेकर फैसला सरकार को लेना होगा.वक्ताओं ने कहा कि स्थायी राजधानी की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा सरकार को चेताया कि जल्द उनकी मांग पूरी न की गई तो राज्य गठन जैसा आंदोलन शुरू किया जाएगा. गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति 10 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जिलों में यात्रा निकालेगी. इससे पहले दो अक्टूबर को पर्चे और पोस्टर जारी करेगी.

पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को विधानसभा के पास किसी तरह रोका गया. इस बीच, पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए गए ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी विधानसभा परिसर के आसपास प्रदर्शन न कर सके.

इसी के मद्देनजर विधानसभा सत्र के दौरान विभिन्न संगठनों तथा समुदायों के प्रदर्शन, धरना, अनशन एवं अन्य प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है. डीएम एसए मुरुगेशन ने देहरादून में विधानसभा परिसर के चारो ओर 300 मीटर की परिधि में शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए धारा-144 तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है. यह आदेश विधानसभा सत्र की समाप्ति तक प्रभावी रहेंगे.

 

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago