कला साहित्य

कैसैं कै दें मिल गई है आजादी

आज सबेरैं भज कै आई 
दरवज्जे पै टुइयाँ
पटिया बैठी अम्मा बोलीं
कितैं गई थी गुइयाँ?

बोली टुइयाँ गई सकूल में
होती बितैं मुनादी
लड़ुआ बाँटत माट्टर बोलैं
आज मिली आजादी

बात समझ न आई जे
सब बोलें सूदी-सादी
अम्मा नैक बतातौ मोए
होती का आजादी?

ढिंगा बुला कैं मौड़ी को
अम्मा ने चिपटाया
लैं गोदी में हाथ फेर फिर
राज उसे बतलाया

आजादी आवैगी तौ न 
होंगे कच्चे जे घर
पक्की सिग दीवारैं होंगी
पक्के होंगे छप्पर

आजादी के माने सबका 
मान बराबर होगा
हाथ जोड़ कैं पास बिठा कैं
बतरावैंगे दरोगा

आजादी में मिलैगो सबकौं
भर भण्डार अनाज
है जाबैगो गाम्में ही सिग
ब्याधिन कौ इल्लाज

बिन धक्कन कैं खाद मिलैगी
सबकौं बारी – बारी
खुद सैं दाखिल खारिज करबे
आबेंगे पटबारी

कोई न डरपाबैगौ फिर कि
हौ तुम छोटी जात
टुइयाँ मेरी करैगी सूधे
तैसिलदार सैं बात

दौ जोड़ी चप्पलें मिलैंगी
फटे न पैर बिबाई
सबई बिमारिन की घर बैठें
डाट्टर लाएं दबाई

कंडट्टर फिर भाड़ा काजें 
करैं न मारा- पीट
सहर जाएं जो तेरे बापू
मिलै रेल में सीट

रोज सफाई होए गाम्में 
आए न कोउ बिमारी
चरनोई पै जाय कैं खेलैं
गइयां, छिरियां सारी

मंजन करबे सबै मिलैगी
प्लाट्टिक बारी दातुन
खूब हनाबे सबै मिलैेगौ
खुसबू बारौ साबुन

कोटबार फिर घरै आयकैं
दै जाबैगौ रासन
पोट्ट माट्टर बाबूजी हू
भिजबाबेंगे पिंसन

ध्यान लगाए सुनत रही
उतरी गोदी सैं लाली
आँख डाल कैं आँखन में
दिल की बात निकाली

मेरी आजादी में अम्मा
करबें है हर हाल
मेला देखी मोए मिलै बो
नाचन वारी डॉल

रोज मिलै इक बरफ कौ गोला
मिलै मुसम्बी जूस
रोज सबेरे दे तू अम्मा
भर गिलास में दूध

पढबे काजै दिब्बाय दै तू
इक सिलेट और चाक
सहर में जैसी पैनें मौड़ी
फूलन बारी फ्राक

मोटौ सौ इक सूटर मिल जाय
पायल मिलैं चमाचम
घी की पूरी और चूरमा
साथ मे होबै चमचम

अम्मा इत्ती सारी बातें
जब हैं आधी-आधी
मिली नायँ तौ कैसैं कै दें
मिल गई है आजादी?

प्रिय अभिषेक
मूलतः ग्वालियर से वास्ता रखने वाले प्रिय अभिषेक सोशल मीडिया पर अपने चुटीले लेखों और सुन्दर भाषा के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में भोपाल में कार्यरत हैं.

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

इस बदलते मौसम में दो पहाड़ी रेसिपी

पहाड़ों में मौसम का बदलना जीवन की गति को भी बदल देता है. सर्दियों की…

30 minutes ago

अल्मोड़े की लखौरी मिर्च

उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक संपदा, पारंपरिक खेती और लोक संस्कृति के लिए जाना जाता है. पहाड़…

56 minutes ago

एक गुरु की मूर्खता

केरल की मिट्टी में कुछ तो है, या शायद वहाँ की हवा में, जो मलयालियों…

12 hours ago

अगर आपके घर में बढ़ते बच्चे हैं तो जरूर पढ़ें एकलव्य प्रकाशन की किताबें

अगर आपके घर में बढ़ते बच्चे हैं, तो उनके भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी केवल…

12 hours ago

प्रेम में ‘अपर्णा’ होना

हिमालय की गोद में राजा हिमवान और रानी मेना के यहाँ जन्मी पार्वती बचपन से…

12 hours ago

यह सिस्टम बचाता है स्विट्ज़रलैंड के पहाड़वासियों को आपदा से

एक ही समय में धराली और स्विट्ज़रलैंड में हिमस्खलन या भूस्खलन की घटनाएं हुईं, लेकिन…

3 days ago