हैडलाइन्स

हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में लोक निर्माण विभाग के 4.18 करोड़ रुपए खर्च हुये

बीते दिनों कुमाऊं के हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में उत्तराखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत राज्य में भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस रैली के बाद यह कयास लगाये जा रहे हैं कि राज्य में एकबार फिर मोदी फैक्टर के चलते भाजपा सरकार बनाने में कामयाब रहेगी.
(PM Rally in Haldwani)

इस रैली के लिये हल्द्वानी शहर को सजाया गया था. राज्य की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी. प्राप्त खबरों के अनुसार सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में करोड़ों रूपये खर्च किये. प्राप्त ख़बरों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लोक निर्माण विभाग द्वारा मंच, सड़क और दीवार बनाने में करीब करीब 4.18 करोड़ रुपए खर्च किए.

मंच बैरिकेडिंग पब्लिक एड्रेस सिस्टम एलईडी डिस्प्ले जनरेटर साउंड सिस्टम पीएमओ सीएमओ गवर्नर ग्रीन रूम आदि में लोक निर्माण विभाग ने 3.25 करोड रुपए खर्च किये. लोक निर्माण विभाग ने आर्मी कैंट से लेकर रैली के सभा स्थल तक सड़क बनाने और डिवाइडरों की पुताई में 88 लाख रुपए खर्च किए.
(PM Rally in Haldwani)

इसके अलावा दीवारों की पुताई इत्यादि में नगर निगम ने भी खासा बजट खर्च किया. गमले, दीवारों की पुताई टंकी पुताई आदि में लाखों रुपए का खर्च नगर निगम प्राधिकरण द्वारा किया गया. अब ख़बर आ रही है कि प्रधानमंत्री के स्वागत में लगे गमले चोरी हो गये हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली से पहले नैनीताल रोड पर प्राधिकरण की ओर से डिवाइडर पर लगाए गए 16 गमले चोरी होने की ख़बर आ रही है.  कहा जा रहा है कि  लगाये गये गमलों में 16 गमले चोरी हो गए हैं जिसकी तहरीर सहायक नगर आयुक्त द्वारा  से पुलिस को सौंपी गई है. जिला विकास प्राधिकरण ने नैनीताल रोड और पीएम के मंच के सामने लगाये गये 300 गमलों की कीमत 3.5 लाख रुपए बताई जा रही है.
(PM Rally in Haldwani)

–काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

  • वो आए हमारे नगर में, खुदा का करिश्मा ।
    कभी बेरोजगारों को, कभी रत्नजड़ित मुकुट को देखते हैं ।

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

4 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago