Featured

हल्द्वानी के पिक्चर हॉल में लगी विनोद कापड़ी की पीहू

मूलतः कुमाऊँ के बेरीनाग इलाके के निवासी और हमारे साथी फिल्मकार-पत्रकार विनोद कापड़ी लगातार काफल ट्री पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते आ रहे हैं. उन्होंने अपने बचपन की यादों को साझा करने के अलावा अपनी हाल में रिलीज़ हुई फिल्म ‘पीहू’ की निर्माण प्रक्रिया को लेकर कई लेखों की सीरीज भी इस वेबसाइट पर लिखी है.

इस महीने की 16 तारीख को विनोद कापड़ी की फिल्म ‘पीहू’ रिलीज हुई है. शुरुआती रुझान बताते हैं कि फिल्म भारतीय दर्शकों के मानसपटल अपर अपनी अलग छाप छोड़ने की दिशा में काफी आगे जा चुकी है.

बॉलीवुड की अनेक हिट फिल्मों की जोड़ी – रौनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर – इस फिल्म में सह-निर्माता के रूप में जुड़ी हुई है.

अपने घर में अकेली पड़ गयी किसी दो साल की नन्ही बच्ची के लिए उसका अपना ही घर किस कदर खतरनाक हो सकता है – इस थीम पर बुनी गयी है ‘पीहू’. पूरी फिल्म इक इकलौती बच्ची पीहू के इर्द-गिर्द सिमटी हुई है. पीहू का किरदार मायरा विश्वकर्मा ने इतनी खूबी से निभाया है कि वह देश भर के दर्शकों की चहेती बनती जा रही है. विनोद कापड़ी बताते हैं कि इतनी छोटी बच्ची से काम करवा सकना आसान तो किसी भी कीमत पर नहीं नहीं कहा जा सकता.

;पीहू’ के निर्देशक विनोद कापड़ी और पीहू का किरदार निभाने वाली मायरा विश्वकर्मा

फिल्म को विनोद कापड़ी के निर्देशन और पीहू का किरदार निभाने वाली मायरा विश्वकर्मा के लिए अवश्य ही देखा जाना चाहिए.

फिलहाल फिल्म हल्द्वानी के वॉकवे मॉल के कार्निवाल थियेटर में दिखाई जा रही है.

पीहू के निर्माण की कहानी विनोद की ज़बानी सुनने के लिए इन लिंक्स पर जाया जा सकता है:

पीहू की कहानियाँ – 1,

पीहू की कहानियाँ – 2,

पीहू की कहानियाँ – 3,

पीहू की कहानियाँ – 4,

पीहू की कहानियाँ – 5,

पीहू की कहानियाँ – 6

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago