समाज

पहाड़ से सावन की पूर्णिमा के चांद की तस्वीरें

पहाड़ में पूर्णिमा का खूब महत्त्व है फिर इसे धर्म की आस्था से जोड़कर देखा जाय या लोकजीवन से. चांद की रौशनी कुमाऊनी में ज्यून कहलाती है और चांदनी रात ज्यूनाली रात. ढ़ेरों लोकगीत हैं जिसमें ज्यूनाली रात का जिक्र है.
(Photos of full moon in the mountain)

पहाड़ में पूर्णिमा की रात उत्सव की रात है. अक्सर पूर्णिमा की रात पहाड़ के लोग हुड़के की थाप पर कदम मिलाते अपने गीत गाते नजर आते हैं. पहाड़ में जीवन एक संघर्ष है और पूर्णिमा की रात आगे के संघर्ष के लिये फिर से उर्जा भरने वाली रात है. ऊंचे शिखरों में गाये जाने वाले हल्की धुनों के उनके गीत ज्यूनाली रात को दुनिया की सबसे खूबसूरत रात में बदल देते हैं.
(Photos of full moon in the mountain)

देवताओं, अपने पुरखों, दूर परदेश में रह रहे अपने बंधु-बांधवों आदि को समर्पित उनके ये गीत चांद में भी चार चांद लगा देते हैं. पहाड़ में पूर्णिमा का चांद छोटे बच्चे के चेहरे सा मुस्कुराता नज़र आता है शांत और निश्चल. वह रात भर यूं ही चलता रहता है जैसे वह पहाड़ में रहने वालों का सारा संघर्ष जानता है.

चांद, पहाड़ के लोगों का संघर्ष समझता होगा तभी तो पहाड़ के किसी न किसी हिस्से से झांकता हुआ उन्हीं के पीछे डूबता है. रवि वल्दिया के कैमरे से देखिये पिथौरागढ़ में पूर्णिमा की एक रात में ढलते हुये चांद की कुछ तस्वीरें :
(Photos of full moon in the mountain)

फोटो : रवि वल्दिया
फोटो : रवि वल्दिया
फोटो : रवि वल्दिया
फोटो : रवि वल्दिया
फोटो : रवि वल्दिया
फोटो : रवि वल्दिया
फोटो : रवि वल्दिया
फोटो : रवि वल्दिया
फोटो : रवि वल्दिया

पेशे से फोटोग्राफर रवि वल्दिया पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं. रवि के कैमरे का कमाल उनके फेसबुक पेज Ravi Valdiya Photography पर भी देखा जा सकता है.

इसे भी देखें : इस सदी का सबसे सुंदर चांद अल्मोड़े से

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

  • रवि वल्दिया की फोटो अंतर्राष्टीय गुणवत्ता का स्तर रखती है . समाज में दर्शकों को उनके काम पर गौरव है . पर सरकार को चाहिए कि हमारे बीच प्रतिभाशाली फोटोग्राफरों को समय पर सहायता और प्रोत्साहन मिले . कोरोना के इस संकट काल में क्या उनकी कोई सोच रहा है ?

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

1 week ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

1 week ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

1 week ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago