यात्रा पर्यटन

उत्तराखंड के लद्दाख की तस्वीरें

उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी में भारत तिब्बत सीमा पर एक गांव है जादुंग. जादुंग, नेलांग घाटी में स्थित एक गांव है. नेलांग घाटी एक इनरलाइन एरिया है जो कि भारत चीन के बॉर्डर पर पड़ता है, पर्यटकों के लिए केवल दिन में जाने कि अनुमति मिलती है. नेलांग घाटी, जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 100 किमी की दूरी पर है.

1962 में भारत चीन युद्ध के पहले नेलांग घाटी का जादुंग एक आबाद गांव था. इस गांव में रहने वाली जाड़ जनजाति छः महीने यहाँ रहती. यह जनजाति इस क्षेत्र में भारत-तिब्बत व्यापार किया करती थी.

युद्ध के बाद पूरा गांव उजड़ गया. जब भारत और चीन के बीच शन्ति वार्ता हुई तो जादुंग गांव के लोगों से पूछा गया कि वे किस देश में रहना चाहते हैं?

जाड़ जनजाति कै लोगों ने भारत को चुना. इनकी आबादी को हरसिल के पास बसाया गया और फिलहाल ये सभी लोग बगोरी में रहते हैं.

इस युद्ध के बाद नेलांग घाटी पर्यटकों के लिये हमेशा के लिये बंद कर दी गयी. जिसे कुछ ही वर्षों पहले खोला गया है. जाड़ जनजाति के लोग केवल साल में केवल एक बार पूजा करने के लिये लिये जोडोंग आते हैं.

नेलांग घाटी को उत्तराखंड का लद्दाख कहा जाता है. समुद्र तट से 11,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित नेलांग घाटी में जाड़गंगा नदी बहती है. जाड़गंगा आगे चलकर भैरो घाट में भागीरथी नदी से मिल जाती है.

नेलांग जाने वाले रास्ते पर सबसे रोचक गरतांग गली है. इसका प्रयोग पुराने समय में जाड़गंगा को पार करने में किया जाता था . वर्तमान में इसका प्रयोग नहीं किया जाता है, इसके बावजूद पठारों के बीच बना यह ब्रिज आज भी पर्यटकों के लिये आकर्षण का केंद्र है.

नेलांग से आगे जादुंग, और उससे भी आगे नीलापानी पड़ते हैं. नेलांग से आगे सिविलियन को नहीं जाने दिया जाता विशेष अनुमति पर ही नेलांग से आगे जाने दिया जाता है.

उत्तराखंड का यह इलाका वृष्टि छाया क्षेत्र में आता है इसलिए यहां बारिश नहीं होती है. यह लद्दाख और स्पीति की तरह है. नीलापानी के पास का इलाका बिल्कुल स्पीति जैसा दिखता है.

नेलांग घाटी में अब सेना और आई.टी.बी.पी. के जवानों के अलावा कोई नहीं रहता.

अगस्त 2017 की हमारी इस यात्रा की कुछ तस्वीरें देखिये.

 

मूलरूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले नरेन्द्र सिंह परिहार वर्तमान में जी. बी. पन्त नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हिमालयन एनवायरमेंट एंड सस्टेनबल डेवलपमेंट में रिसर्चर हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

1 week ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

1 week ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

1 week ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago