Featured

एक कुमाऊनी गाँव में आज की फूलदेई – फोटो निबंध

आज थी फूलदेई

उत्तराखंड के पहाड़ों में आज फूलदेई मनाई गयी.

फूलदेई वसंत के आगमन पर व्यक्त की जाने वाली प्रसन्नता का उत्सव है. यह समय शीत की सिहरन से बाहर निकल कर धूप के स्वागत और फूलों के पल्लवित होने का समय होता है.

सामूहिक प्रसन्नता का त्यौहार

सामूहिक प्रसन्नता के उत्सव के मौके पर घरों के छोटे-छोटे बच्चे-बच्चियां समूह बना कर अलग-अलग रंगों-रूपों के फूल तोड़ थाली में सजाते हैं.

थाली में फूलों के साथ चावल भी रखे रहते हैं.

पूरी तैयारी के बाद बच्चों के समूह “फूल देई, छम्मा देई! फूल देई, छम्मा देई!” कहते हुए अपने सम्बन्धियों और पड़ोसी-परिचितों के घरों की देहरियों पर फूल और चावल बिखेर कर परिवार की समृद्धि की कामना करते हैं.

घरों की स्त्रियाँ इन बच्चों का टीका लगा कर स्वागत करती हैं और इन्हें आशीष के रूप में थोड़े से पैसे भी देती हैं.

हर घर में ऐसी अनेक टोलियाँ आती हैं.

शाम को इन बिखेरे गए चावलों को बुहार कर एकत्र किया जाता है और उन्हें पीस कर घी और चीनी के साथ भून-पका कर ‘साई’ अथवा ‘सै’ कहलाया जाने वाला प्रसाद रूपी व्यंजन पकाया जाता है.

बच्चों के लिए खुशी का मौका

यह सिलसिला चैत्र संक्रांति से शुरू होकर अष्टमी तक लगातार आठ दिनों तक चलता है. फूलदेई में आने वाले बच्चों का मुंह गुड़ व पकवानों से मीठा भी किया जाता है.

इस मौके पर हमारे साथी जयमित्र सिंह बिष्ट ने भेजी हैं एक सुदूर कुमाऊनी गाँव सैनार से इस त्यौहार की कुछ तस्वीरें. सैनार गाँव अल्मोड़ा से स्याहीदेवी-शीतलाखेत पैदल मार्ग पर अवस्थित है. –

इन्हें भी देखें:

बच्चों के हर्ष व उल्लास का त्यौहार है फूलदेई

फूलदेई: बाजार की मार से हांफता त्यौहार

फुलदेई की फुल्यारी बसंत के रंग

परसों है बसंत के इस्तकबाल का त्यौहार फूलदेई

 

जयमित्र सिंह बिष्ट
अल्मोड़ा के जयमित्र बेहतरीन फोटोग्राफर होने के साथ साथ तमाम तरह की एडवेंचर गतिविधियों में मुब्तिला रहते हैं. उनका प्रतिष्ठान अल्मोड़ा किताबघर शहर के बुद्धिजीवियों का प्रिय अड्डा है. काफल ट्री के अन्तरंग सहयोगी.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 days ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 days ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 days ago

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

1 week ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

2 weeks ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

2 weeks ago