यात्रा पर्यटन

पंचचूली पर्वत: नरेंद्र परिहार के फोटो

पंचचूली पर्वत पांच पर्वत चोटियों का समूह है. जिनके नाम पंचचूली 1 से पंचचूली 5 तक हैं. ये चोटियाँ उत्तराखंड के उत्तरी कुमाऊं हिस्से में है जिसकी समुद्रतल से ऊंचाई 6,312 मीटर से 6,904 मीटर तक है.

पंचचूली की चोटियों के शानदार दृश्य कुमाऊँ के अनेक स्थानों से देखे जा सकते हैं लेकिन दारमा घाटी के दांतू-दुग्तू गाँवों और मुनस्यारी से दिखाई देने वाली पंचचूली की चोटियों का नज़ारा अनुपम होता है. मुनस्यारी से इन की हवाई दूरी फकत आठ किलोमीटर है जबकि दांतू और दुग्तू गांव के इनके तकरीबन पैरों पर ही अवस्थित हैं.

महाभारत से जुड़ी असंख्य कथाएँ उत्तराखंड के इन सुदूर इलाकों के जनमानस में लम्बे दमे से गहरे पैठी हुई हैं और यहाँ की लोकथात में उसके अनेक निशान पाए जाते हैं. स्थानीय मान्यता है कि महाभारत का युद्ध समाप्त हो जाने के बाद विषाद और दुःख से भरे पांडवों ने स्वर्गारोहण से पहले अपना भोजन इन्हीं चोटियों पर बनाया था. अर्थात ये चोटियाँ पांच पांडवों के पांच चूल्हे हैं जिनके नाम पर इन्हें पंचचूली नाम दिया गया.

पिछले कुछ समय से दारमा घाटी में सड़क पहुँच जाने से अब इन चोटियों का नजदीक से साक्षात्कार कर सकना आम जन के लिएआसानी से संभव हो गया है. हमारे घुमंतू साथी नरेंद्र परिहार ने हाल ही में दारमा घाटी की यात्रा की थी. दारमा घाटी के गांवों से सम्बंधित उनकी एक पोस्ट अभी कुछ ही दिन पहले हमने लगाई थी. आज देखिये उनके खींचे पंचचूली पर्वतमाला के कुछ शानदार फोटोग्राफ.

दारमा घाटी के तेरह गांव – नरेंद्र परिहार के फोटो

आदि बद्री मंदिर की तस्वीरें

उत्तराखंड के सबसे गरीब गांव से तस्वीरें

भगवती के शीतला स्वरूप को समर्पित पिथौरागढ़ का मां वरदानी मंदिर

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

मूलरूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले नरेन्द्र सिंह परिहार वर्तमान में जी. बी. पन्त नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हिमालयन एनवायरमेंट एंड सस्टेनबल डेवलपमेंट में रिसर्चर हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago