Featured

स्थानीय फूलों से रंग बनाकर पिथौरागढ़ के युवा आजीविका और प्रकृति संरक्षण को बढ़ावा दे रहे हैं

हर वर्ष की तरह इस बार भी होली के आगमन पर बाजार में तरह-तरह के रासायनिक रंग और प्लास्टिक की बनी पिचकारिया, खिलौने, मास्क इत्यादि आ चुके हैं. आधुनिकता की इस चमक-धमक के बीच हरेला सोसायटी, पिथौरागढ़ द्वारा स्थानीय तौर पर मिलने वाले फूलों से निर्मित प्राकृतिक रंग तैयार किए हैं. (Fagun Organic Holi Colors)

यह रंग ब्रूज (बुरांश), प्योली, हल्दी बिच्छू घास (सिन्ना), हजारी (गेंदा), डहेलिया, पालक, मूली, चुकुन्दर आदि के इस्तेमाल से तैयार किए गए हैं. इन रंगों को बनाने के पीछे हरेला सोसायटी के वॉलिंटियर्स का हाथ है जो अपने इन प्रयोगों द्वारा आजीविका और प्रकृति संरक्षण को बढ़ावा देना चाहते हैं.

यहां यह बताना आवश्यक है कि रंगों के निर्माण एवं स्थानीय संसाधनों का दोहन एक सस्टेनेबल मैनेजमेंट प्लान के अंतर्गत किया गया है,  जिसके अंतर्गत निम्न बातों का ध्यान रखा जाता है :

1.रंग बनाने से पहले वनों का सर्वेक्षण कर संसाधनों की उपलब्धता आंकी जाती है, जिसके बाद रंग बनाने की एक न्यूनतम कुल निश्चित मात्रा तय कर ली जाती है. ऐसा करने से सिमित संसाधनों पर अनुचित दबाव नहीं पड़ता .

2.एक ख़ास विधि द्वारा जंगली पौधों से फूल या पत्तियां चुनी जाती है. इसके अंतर्गत जमीन पर गिरे हुए फूल इकट्ठे किये हैं, और इन फूलों मे भी सिर्फ आधे फूल ही उठाए जाते हैं, ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि जमीन में ह्यूमस की मात्रा बनी रहे तथा उस फूल-पत्ती पर आधारित वन्य-जीवन को भी नुकसान न हो. इन पेड़ों और पौधों से जो ताजा फूल चुने जाते हैं, उनकी संख्या भी सिर्फ एक चौथाई होती है, ताकि पौधे को प्राकृतिक रूप से रीजनरेट करने का मौका मिलता रहे. (Fagun Organic Holi Colors)

3.सम्पूर्ण वन क्षेत्र में सिर्फ एक चौथाई क्षेत्र में मिलने वाले पेड़ों और पौधों को इस कार्य के लिए चुना जाता है. और यह क्षेत्र हर वर्ष एक रोटेशन पैटर्न में बदलता रहता है. 

4.रंगों की पैकेजिंग के लिए कपड़ों की थैलियों का प्रयोग कर, प्लास्टिक के प्रयोग से बचा जाता है.

ये रंग पूर्ण रूप से आर्गेनिक, हैवी मेटल फ्री और त्वचा के लिए लाभकारी हैं. स्थानीय और संपूर्ण देश भर के अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों द्वारा इन रंगों की गुणवत्ता एवं पहल को सराहा जा रहा है . हरेला सोसायटी के अन्य मॉडलों की भांति इस प्रयोग द्वारा प्राप्त सहयोग का एक भाग स्थानीय वनों के संवर्धन एवं प्रबंधन पर भी खर्च किया जाएगा. जिसके अंतर्गत आने वाले माह में वनों में लगने वाली आग, खरपतवार एवं कचरा प्रबंधन, रंगों मे प्रयुक्त पेड़-पौधों के नर्सरी निर्माण जैसे मुद्दों पर हरेला सोसायटी के इन्हीं वॉलिंटियर्स द्वारा ग्रामीणों एवं स्थानीय जन-सहभागिता के सहयोग से कार्य किया जाएगा. (Fagun Organic Holi Colors)

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

पिथौरागढ़ के रहने वाले मनु डफाली पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रही संस्था हरेला सोसायटी के संस्थापक सदस्य हैं. वर्तमान में मनु फ्रीलान्स कंसलटेंट – कन्सेर्वेसन एंड लाइवलीहुड प्रोग्राम्स, स्पीकर कम मेंटर के रूप में विश्व की के विभिन्न पर्यावरण संस्थाओं से जुड़े हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

1 week ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

1 week ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

1 week ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

1 week ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

1 week ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

1 week ago