Categories: Featuredकॉलम

मुक्तेश्वर : मलबे से पांच मजदूरे के शव निकाले गए

दो दिनों से जारी बारिश के बीच अब तक की सबसे बुरी और दिल देहला देने वाली खबर नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर से है. आज प्रशासन को प्रातः 6.20 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चौखुटा तोक दोसापानी, निकट इंटर कॉलेज मुक्तेश्वर के पास दीवार व मलवा आने से छह मजदूर दबगए हैं. सूचना पर थाना मुक्तेश्वर से आसिफ खान थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर मय पुलिस बल के रेस्क्यू के लिए निकले. कड़ी मेहनत से किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग चार घंटे चला. कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन को एक व्यक्ति को जिन्दा निकलने में कामयाबी मिली. मलबे में दबे शेष पांच व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी थी. एक मजदूर कांशीराम पुत्र शम्भु राम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बेलवा थाना साठी, जिला पश्चिमी चंपारण बिहार को सकुशल बचाया गया. जबकि पांच मजदूरों के शव मलबे से बाहर निकाल लिए गए. इनके नाम पते निम्न हैं. (Mukteshwar five laborers)

मजदूर को सकुशल रेस्क्यू करते पुलिसकर्मी

मृत व्यक्तियों के नाम पते:-

1- धीरज कुमार कुशवाहा पुत्र धीरेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम व पोस्ट बेलवा थाना साठी जिला पश्चिमी चंपारण बिहार उम्र 24 वर्ष

2- इम्तियाज़ पुत्र नूरआलम उम्र 20 वर्ष निवासी उपरोक्त.

3- जुम्मेराती पुत्र तूफानी मियां उम्र 25 वर्ष निवासी मच्छर गहवा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार.

4- विनोद कुमार पुत्र राधेश्याम उम्र 21 वर्ष निवासी माधवपुर, दुल्हापुर थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश.

5- हरेन्द्र कुमार पुत्र रामदार उम्र 37 वर्ष निवासी माधवपुर  दुल्हापुर थाना जलालपुर जिलाअम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश.

6- घायल का नाम कांशीराम पुत्र शम्भु राम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बेलवा थाना साठी जिला पश्चिमी चंपारण बिहार.

शवो के पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है. इस पूरे क्षेत्र में एसएसपी नैनीताल ख़ुद रेस्क्यू कार्यों का नेतृत्व कर रही हैं.

दो दिन की बरसात नहीं झेल पाया गौला पुल: वीडियो

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

6 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

3 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

3 weeks ago