Featured

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किये गये राज्य पुष्प की तस्वीर के पीछे की कहानी

काफल ट्री के पाठक जयमित्र सिंह बिष्ट और उनके कैमरे की जादूगरी से परिचित हैं. काफल ट्री के सहयोगी जयमित्र सिंह बिष्ट का प्रतिष्ठान ‘अल्मोड़ा किताबघर’ शहर के बुद्धिजीवियों का प्रिय अड्डा है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उन्हें जयमित्र सिंह बिष्ट द्वारा खींची ‘ब्रह्म कमल’ की तस्वीर भेंट की गयी. जयमित्र सिंह बिष्ट द्वारा अपनी फेसबुक वाल पर एक पोस्ट द्वारा इस तस्वीर के विषय पर अन्य जानकारियों के साथ तस्वीर के साथ उन सभी को आभार व्यक्त किया है जिनके बिना यह फोटो लेना संभव नहीं था. जयमित्र सिंह बिष्ट की फेसबुक वाल से पढ़िये उन्होंने कैसे इस तस्वीर को याद किया है:  सम्पादक
(Modi in Kedarnath 2021)

जयमित्र सिंह बिष्ट

हिमालय और प्रकृति के नज़दीक होना शायद जितनी खुशी देता आया है वह शायद दुनिया की और कोई वस्तु कभी न दे पाए. आप निस्वार्थ भाव से अगर हिमालय को प्यार करें तो यह आप को जीवन में कई अविस्मरणीय पल देता है.

यह पल साझा करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज केदारनाथ यात्रा के दौरान उन्हें मेरे द्वारा लिया गया ‘ब्रह्म कमल,’ जो कि हमारे उत्तराखंड राज्य का राज्य पुष्प भी है, का फोटो उत्तराखंड सरकार द्वारा भेंट किया गया.

यह फोटो अपने दोस्तों के साथ सन 2001 की नामिक ग्लेशियर यात्रा के दौरान मैंने अपने पहले DSLR Nikon FM10 से लिया था जो कि एक फिल्म कैमरा था. तब आज की तरह डिजिटल कैमरे नहीं थे पर उन फिल्म कैमरों की बात ही कुछ और थी.
(Modi in Kedarnath 2021)

मैं इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार और विशेष रूप से पर्यटन सचिव श्री दिलीप जावलकर,  वी. एस. चौहान, निदेशक, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, प्रिंटिंग टीम के सुबोध कुमार, डिजाइनर राजकुमार व उस वक्त मेरे साथ नामिक ग्लेशियर ट्रेक में गए मेरे सभी मित्रों ललित वर्मा (फार्मासिस्ट), भुवन जोशी (अरोमा ऑटोमोबाइल), सुरेश बिष्ट (उत्तराखंड सेवा निधि), हरीश भंडारी (पत्रकार)और पोर्टर जिसमें भूपाल दा और खड़क दा प्रमुख थे समेत उन सभी दोस्तों और शुभचिंतकों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं जिनके बिना ये संभव नहीं था.

एक हिमालयी फोटो के पीछे कई कहानियां और लोग होते हैं जिनके बगैर फोटो लेना संभव नहीं हो पाता है इस ब्रह्म कमल की फोटो को यादगार भी इन्हीं सब लोगों ने बनाया है. यह पल मैं इन्हीं सब को समर्पित करता हूं.
(Modi in Kedarnath 2021)

–काफल ट्री डेस्क

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दिवाली के मौके पर गाँव में बिताए पुराने पलों की याद

छूट जाता है सब-कुछ छूट जाता है सब-कुछ, पर घर छूटता नहीं... इस बात पर…

1 day ago

पंतनगर विश्वविद्यालय: हरित क्रांति की वह कहानी, जिस ने भारत के गाँवों की तस्वीर बदल दी

एक ऐतिहासिक यात्रा : कृषि, विज्ञान और किसानों के सपनों की कहानी (Pantnagar University Green…

3 days ago

मशीन को मनुष्य बनाते मनुष्य (`वी वर हियर’ ऐज़ ‘ह्यूमंस इन द लूप’!)

मनुष्य होने का मतलब क्या है? एआई से पूछें? लगता तो ऐसा ही है कि…

3 days ago

उत्तराखंड के पहाड़ों का कटु सत्य है पायर “चिता”

विनोद कापड़ी द्वारा निर्मित चर्चित फ़िल्म पायर "चिता" पूरे देश में रिलीज गई है. 26…

6 days ago

डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया: उत्तराखंड के इतिहास, समाज और अर्थव्यवस्था को समझने की एक दृष्टि

पिछली कड़ी : धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’ डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया की पुस्तक, "द कुमाऊं…

6 days ago

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

3 weeks ago