Featured

रामनगर में जब द ग्रेट खली पत्रकारों को लेने खुद पहुंचे

बहुत कम लोग होते हैं जो जीवन भर अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं. खास तौर से तब,जब कोई फर्श से अर्श तक का सफर तय कर लेता है और नाम शोहरत दोनों कमा लेता है. ऐसा ही एक नाम है रेसलिंग की दुनिया में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा. अपनी मेहनत और किस्मत के बूते ही आज वह ऐसे मुकाम पर पहुंच चुके हैं जब बड़े बड़े नेता और रसूखदार लोग किसी काम के लिए उनसे मिलने का समय लेते हैं. जाहिर है धन दौलत शोहरत हासिल होने पर किसी के भी जीवन में बदलाव आना स्वभाविक है. लेकिन कुछ लोग सब कुछ पा जाने के बाद भी अपने बुरे दिनों को कभी नहीं भूलते. उनका व्यवहार कभी नहीं बदलता. इसीलिए वह भीड़ से हटकर अपनी एक अलग पहचान बना लेते हैं. आप यकीनन सोच रहे होंगे कि मैं खली के लिए ऐसी भूमिका क्यों बांध रहा हूं. Memoir by Mahavir Chauhan

दरअसल हुआ यूं कि 24 फरवरी 2016 को हल्द्वानी के अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में द् ग्रेट खली और विदेशी रेसलरों के बीच फाइट होनी थी. उस दौरान संपादक को उनके किसी मित्र ने सूचना दी कि खली और उनकी टीम रामनगर से कोसों दूर घने जंगल में बने रिसॉर्ट में रुकी है. संपादक ने मुझे मेरे साथी संजय कनेरा, दीपक पुरोहित को ठीक एक दिन पहले अचानक ऑफिस में बुलाया और कहा कि अभी तत्काल मौके पर जाओ और सभी रेसलरों का इंटरव्यू लो.

उनका आदेश पाते ही हम ऑफिस की गाड़ी से चल पड़े रिसॉर्ट. लेकिन वहां पहुंचते ही हमें मैनेजर ने इंटरनैशनल सिक्योरिटी का मामला बताकर भीतर जाने से रोक दिया. थक-हारकर हमने संपादक जी को फोन कर जानकारी दी कि मिलना संभव नहीं हो पा रहा. उन्होंने बस इतना कहा कि हो सके तो खाली हाथ मत आना. इधर मोबाइल में नेटवर्क के लिए हमें एक से डेढ़ किलोमीटर दूर गांव की चोटी पर आकर बात करनी पड़ती थी. Memoir by Mahavir Chauhan

घंटों बीतने के बाद अचानक मेरे दिमाग में एक आइडिया आया. मैंने ऑफिस के एक स्टाफ कर्मचारी से कहा कि आप जाकर खली से कहो कि आपसे कोई हिमाचल के शिलाई क्षेत्र से मिलने आया है. शिलाई हमारे गृह क्षेत्र है. मैं मन ही मन सोच रहा था कि वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद खली को भला इस बात से क्या लेना देना होगा कि कौन कहां से आया है.

लेकिन यकीन मानिए, मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. जैसे ही मैंने द् ग्रेट खली को कार्ट में बैठकर हमारी और आते देखा. खली ने आते ही पूछा बताओ शिलाई से कौन मिलने आया है. मैंने उन्हें अपना परिचय दिया. पिताजी और उनके दोस्तों के नाम भी बताए. खली ने उसी होटल मैनेजर से कहा कि जल्दी से लंच की व्यवस्था करो हम सभी रेसलर ‘हिन्दुस्तान’ की टीम के साथ लंच करेंगे. आज सहसा पुरानी फोटो देखकर खली भाई से जुड़ा यह किस्सा याद आया तो आप लोगों से साझा करने का मन हुआ.

मूल रूप से हिमाचल के रहने वाले महावीर चौहान हाल-फिलहाल हल्द्वानी में हिंदुस्तान दैनिक के तेजतर्रार रिपोर्टर के तौर पर जाने जाते हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 days ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 days ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 days ago

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

1 week ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

2 weeks ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

2 weeks ago