समाज

एवरेस्ट शिखर पर पिथौरागढ़ के मनीष कसनियाल

आज सुबह 5 बजे पिथौरागढ़ के मनीष कसनियाल अपने दल पर एवरेस्ट शिखर पर पहुंचे. त्रिशूल, गंगोत्री तृतीय, बलजोरी, लामचीर, बीसी रॉय आदि एक दर्जन से अधिक चोटियां फ़तेह कर चुके मनीष ने आज सुबह यह कारनामा 26 वर्ष की उम्र में किया है. एवरेस्ट अभियान में उनके साथ भारत की ममता प्रधान, तुक्ते शेरपा और कामी शेरपा थे.
(Manish Kashniyal)

मनीष 2008 में आईस (Intrinsic Climbers and Explorers) संस्था से जुड़े. मनीष ने आईस संस्था के साथ ही सबसे पहले पर्वतारोहण के गुर सीखे. आइस संस्था में प्रशिक्षक बासू पांडेय और जया पांडेय से पर्वतारोहण का हुनर सीखा. बचपन से ही साहसिक खेलों में रुचि रखने वाले मनीष कासनी गांव के रहने वाले हैं.

मनीष ने 2013 में जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग, जम्मू कश्मीर में ट्रेनिग ली. 2014 में उन्होंने पर्वतारोहण में एडवांस कोर्स किया. इसके बाद मनीष लगातार भारत की अलग अलग चोटियां फतह करते रहे. पिछले वर्ष आईस की टीम ने मुनस्यारी स्थित फॉल बिर्थी वाटरफॉल पर रैपलिंग कर राष्ट्रीय स्तर पर बनाया रिकाॅर्ड. तीस सदस्यी इस टीम में मनीष की महत्वपूर्ण भूमिका थी. बिर्थी वाटरफॉल पर रैपलिंग का यह रिकार्ड लिम्का बुक रिकार्ड में दर्ज है.
(Manish Kashniyal)

अपने प्रशिक्षक बासु पांडे के साथ मनीष कसनियाल.

साहसिक खेलों के अतिरिक्त मनीष फोटोग्राफी और लेखन का सगल भी रखते हैं. पर्वतारोहण के अतिरिक्त मनीष इतिहास विषय से पोस्ट ग्रेजुएट हैं. वह लगातार इतिहास से जुड़े नई शोध में भी जुटे रहते हैं. कासनी स्थित विष्णु मंदिर पर उनका एक लेख काफल ट्री में पढ़ें:

पिथौरागढ़ में 11वीं सदी के मध्य का विष्णु मंदिर
(Manish Kashniyal)

काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago