Featured

सत्य और अहिंसा का उपदेश देने वाले महावीर स्वामी का जन्मदिन है आज

आज महावीर जयंती है. महावीर जयंती चौबीसवें तीर्थंकर महावीर स्वामी के जन्मदिन के दिन पर मनाई जाती है. महावीर स्वामी का जन्म चैत्र की शुक्ल त्रयोदशी दिन हुआ था. इस तरह इस वर्ष महावीर जयंती 17 अप्रैल, बुधवार के दिन है.

महावीर स्वामी का जन्म ज्ञातृक कुल के प्रधान सिद्धार्थ के घर में हुआ था. उनकी माता त्रिशला थी. जैन धर्म की मान्यताओं के अनुसार महावीर स्वामी का जन्म तेईसवें तीर्थंकर पार्श्वनाथ के निर्वाण के 188 वर्ष बाद हुआ था.

महावीर स्वामी का विवाह कलिंग के राजा की पुत्री यशोदा से हुआ था. यशोदा और वर्धमान की पुत्री का नाम प्रियदर्शनी था. महावीर स्वामी की पुत्री का विवाह जामिल से हुआ था. जामिल महावीर स्वामी का पहला अनुयायी था.

महावीर स्वामी के बचपन का नाम वर्धमान था . उन्होंने तीस वर्ष की उम्र में गृहत्याग किया था. बारह वर्षों के तप के बाद उन्हें ज्ञान प्राप्ति हुई जिसे जैन धर्म में कैवल्य प्राप्ति कहा जाता है.

महावीर स्वामी को कैवल्य की प्राप्ति वैशाख शुक्ल दशमी के दिन ऋजुपालिका नदी के किनारे ‘साल वृक्ष’ के नीचे हुई थी.

महावीर स्वामी के अनेक नाम हैं- ‘अर्हत’, ‘जिन’, ‘निर्ग्रथ’, ‘महावीर’, ‘अतिवीर’ आदि। इनके ‘जिन’ नाम से ही आगे चलकर इस धर्म का नाम ‘जैन धर्म’ पड़ा.

महावीर जयंती के दिन जैन धर्म के अनुयायी महावीर स्वामी की प्रतिमाओं को विशेष स्न्नान करते हैं जिसे महावीर स्वामी का अभिषेक कहा जाता है. इसके बाद महावीर स्वामी की प्रतिमा सिहांसन या रथ पर बैठाकर भव्य जुलूस निकालते हैं.

महावीर स्वामी ने जैन धर्म के पहले से चले आ रहे चार व्रतों में पांचवां जोड़ा. यही वर्तमान में जैन धर्म के पंचव्रत हैं.

जैन धर्म से संबंधित भारत में प्रमुख मंदिरों में राजस्थान स्थित दिलवाड़ा मंदिर है. इसके अतिरिक्त पावापुरी जैन धर्म से संबंधित एक प्रमुख स्थल है यहां महावीर स्वामी की मृत्यु हुई थी. पावापुरी में ही महावीर स्वामी ने अपना अंतिम उपदेश दिया था.

– काफल ट्री डेस्क

वाट्सएप में काफल ट्री की पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

2 days ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

7 days ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

1 week ago

पर्वतीय विकास – क्या समस्या संसाधन की नहीं शासन उपेक्षा की रही?

पिछली कड़ी : तिवारी मॉडल में पहाड़ की उद्योग नीति और पलायन आजादी के दौर…

1 week ago

अनूठी शान है कुमाऊनी महिला होली की

यूं तो होली पूरे देश में मनाए जाने वाला एक उमंग पर्व है परन्तु अलग…

2 weeks ago

धरती की 26 सेकंड वाली धड़कन: लोककथा और विज्ञान का अद्भुत संगम

दुनिया के अनेक लोक कथाओं में ऐसा जिक्र तो आता है कि धरती जीवित है,…

2 weeks ago