Default

कोरोना के असर के बीच बाबा केदार चले अपने धाम

भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के कारण सब कुछ उलट-पलट गया है. इंसान तो क्या भगवान पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. (Lord Shiva Kedarnath)

केदारघाटी के आराध्य देव विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चलविग्रह उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन गद्दीस्थल उखीमठ से अपने धाम को रवाना हुई और प्रथम रात्रि प्रवास के लिए गौरामाई मंदिर गौरीकुण्ड पहुंच गयी है.

बाबा केदार को उनके धाम तक विदा करने और कपाट खुलने का भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है हो भी क्यूं न हो बाबा केदार की कृपा से ही यहां के बाशिंदो की रोजी-रोटी चलती है, स्थिति आज ऐसी थी कि इस अवसर पर हमेशा से हजारों की संख्या में भक्तों को साथ लेकर चलने वाली केदार बाबा की डोली इस बार बेहद शांतिपूर्ण तरीके से केदारधाम को रवाना हुई ना आर्मी बैंड की धुन सुनाई दी ना केदार के जयकारों का उद्धोष, पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डोली जब ऊखीमठ से अपने धाम को रवाना हुई तो महज लोग अपने घरों की छतों, आंगन और तिबारियों से ही आशीर्वाद लेने लगे.

डोली के साथ सिर्फ 16 लोग ही धाम रवाना हुए क्यूं कि इस बार कोरोना की वजह से लोगों को इकठ्ठा होने की अनुमति नही थी और केदारघाटी के लोगों ने भी सरकार का पूरा साथ दिया.

इस बार की यात्रा में कई परंपराएं और इतिहास बदले गए. इस बार की केदारनाथ डोली प्रस्थान यात्रा तीर्थ यात्रियों की संख्या के लिए नहीं. बल्कि यात्रा को लेकर बदले गए इतिहास के लिए याद रखी जाएगी.

केदारनाथ यात्रा के इतिहास मे 43 साल बाद ये दूसरा मौका था जब ऊखीमठ से बाबा केदार की डोली को वाहन से गौरीकुण्ड के लिए रवाना किया गया.

बताया जाता है कि इससे पहले वर्ष 1977 में भी डोली को ऊखीमठ से वाहन से ले जाया जा रहा था, डोली को वाहन से ले जाने का विरोध हुआ था.

तब पशुबलि की मुखालफत कर रहे तत्कालीन विधायक प्रताप सिंह पुष्पवाण धरने पर बैठ गए थे.

उनके विरोध को देखते हुए डोली को गुप्तकाशी में ही वाहन से उतार लिया गया था. बाद में जमाणी पैदल डोली को फाटा और गौरीकुंड होते हुए केदारनाथ लेकर पहुंचे थे.

बाबा केदार समस्त जग का कल्याण करें यही कामना है.

गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग से कैलाश सिंह की रपट

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

6 hours ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

8 hours ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

9 hours ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

2 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

3 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

5 days ago