Featured

बाणासुर के खून के कारण ही लोहाघाट की मिट्टी लाल है

ऋग्वेद के शम्बर प्रसंग के अनुसार बाणासुर हिमालय में रहने वाले एक असुर थे. वायुपुराण में शतश्रृंग पर्व पर असुरों के 100 पुरों (किलों) का उल्लेख मिलता है. रामायण, महाभारत और अन्य पुराणों के कई अन्य प्रसंगों से भी इस बात की पुष्टि होती है. पुराणों के अनुसार हजारों वर्षों पूर्व बाणासुर नाम का एक असुर जन्मा जिसकी भारत में अनेक राजधानियाँ थी. पूर्व में शोणितपुर (वर्तमान तेजपुर, आसाम) में, उत्तर में बामसू (वर्तमान लमगौन्दी, उत्तराखंड,) मध्यभारत के बाणपुर, मध्यप्रदेश में भी बाणासुर का राज था. बाणासुर को आज भी उत्तराखंड व हिमाचल के कई गावों में देवता के रूप में पूजा जाता है.

दानवीर बलि के सौ प्रतापी पुत्र थे, बाणासुर उनमें सबसे बड़ा था. बाणासुर ने भगवान शंकर की बड़ी कठिन तपस्या की. शंकर जी ने उसके तप से प्रसन्न होकर उसे सहस्त्र बाहु तथा अपार बल दे दिया.

बाणासुर का सम्बन्ध उत्तराखण्ड एवं हिमाचल के कई स्थानों से है. इन प्रदेशों में कई जगहों पर अनेकों जगहें तथा किले व मंदिर इनके नाम से जाने जाते हैं.

कुमाऊँ मंडल में बाणासुर से संबंधित कई स्मारक देखे जाते हैं. चम्पावत जिले में लोहाघाट के निकट सुई गाँव के पुरातन खंडहरों को बाणासुर के किलों का अवशेष माना जाता है. सुई को बाणासुर की राजधानी शोणितपुर माना जाता है. यहाँ बहने वाली लोहावती नदी को कृष्ण के पौत्र अनिरुद्ध तथा बाणासुर की बेटी ऊषा के प्रेम प्रसंग के सिलसिले में भी जाना जाता है. कहा जाता है कि यह इस युद्ध के रक्त से प्रवाहित होने वाली शोणितपुरी नदी है. मान्यता है कि इसी स्थल पर शिवभक्त असुर बाणासुर और श्री कृष्ण का भयंकर संग्राम हुआ. बाणासुर ने श्री कृष्ण के पौत्र अनिरूद्ध को बन्दी बना लिया था जो बाणासुर की बेटी ऊषा के मोह में बाणासुर के किले तक आ पंहुचा था.

गढ़वाल के गुप्तकाशी के करीब बाणागाँव को उसकी राजधानी तथा ऊखीमठ को उसकी बेटी ऊषा के नाम से ऊषामठ का विकसित रूप तथा इस जगह को ऊषा और श्रीकृष्ण के पुत्र अनिरुद्ध का विवाहस्थल भी माना जाता है.

उत्तरकाशी जिले के रवाईं बड़कोट परगना को भी बाणकोट का ही विकसित रूप माना जाता है. यहाँ पर बाणासुर का एक मंदिर भी है, जो कि अब काफी जीर्ण-शीर्ण हो चुका है.

हिमाचल प्रदेश में भी बाणासुर का सम्बन्ध अनेक स्थानों से जोड़ा जाता है. बुशहर राज्य के अंतर्गत सराण (सराहन) को बाणासुर की राजधानी शोणितपुर का ही विकसित रूप माना जाता है. इसके अतिरिक्त हिमाचल के कुल्लू व किन्नौर जिलों में बाणासुर व हिडिम्बा तथा इनकी अन्य संततियों को समर्पित कई मंदिर भी हैं.

किन्नर लोक साहित्य में बाणासुर का विवाह हिडिम्बा से हुआ बताया गया है. हिमाचल के किन्नौर जिले में सर्वाधिक पूजे जाने वाले 18 देवी-देवताओं को इन्हीं की संतान माना जाता है. किन्नौर जिले के सुंगरा महेसुर (महासुर) के मंदिर के ऊपरी कमरे में बाणासुर की आत्मा का निवास माना जाता है. यहीं पर कोठीगांव में बाणासुर की बड़ी बेटी चंडिका, निचार में मझोली बेटी ऊषा, तरंगागांव में छोटी बेटी चित्रलेखा के देवी रूपों की पूजा की जाती है.

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

View Comments

  • एक लोहघाटवासी होने की वजह से लेख पूरा पढ़ा, लेकिन बहुत ही निराशा हाथ लगी। कफल्ट्री से ऐसी उम्मीद नहीं थी।

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago