सिनेमा

बालिका वधू की सांची का कुमाऊनी गीत अपने पहाड़ के लिए

कलर्स चैनल के धारावाहिक बालिका वधू में सांची का लोकप्रिय किरदार निभाने वाली रूप दुर्गापाल अपनी मातृभूमि उत्तराखण्ड से अपने प्रेम और लगाव को अक्सर जाहिर करती रही हैं. इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आज रूप ने एक कुमाऊनी गीत अपने पहाड़ी प्रशंसकों के लिए गाया है. (Kumaoni Folk Roop Durgapal)

बकौल रूप उन्होंने उत्तराखण्ड के अपने प्रशंसकों से कभी पहाड़ी लोकगीत गाने का वादा किया था. लॉकडाउन में काम से थोड़ा फुर्सत मिलने पर उन्होंने उत्तराखण्ड के जाने-माने लोकगायक गोपाल बाबू गोस्वामी का गाया गीत कवर किया. उनके द्वारा गाया गया कुमाऊनी लोकगीत ‘हाय तेरी रुमाला गुलाबी मुखड़ी…’ कुमाऊनी के सदाबहार हिट गीतों में से है.

बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही रूप दुर्गापाल सुरीली गायिका भी हैं. उन्होंने कुछ कालजयी गीतों को अपने यू ट्यूब चैनल के लिए कवर किया है. इन गीतों को श्रोताओं द्वारा खूब पसंद भी किया गया है. रूप का इरादा भविष्य में अभिनय के साथ-साथ गायकी को भी निभाने का है.      

इसी साल फरवरी में रूप दुर्गापाल का कुमाऊनी पारंपरिक परिधान व आभूषणों में किया गया फोटोशूट भी उनके पहाड़ी फैंस के बीच काफी चर्चित हुआ था. कुमाऊनी परिधान में भारतीय टेलीविजन की स्टार एक्ट्रेस

अल्मोड़ा में पैदा हुई और पली बढ़ी रूप ने उत्तराखण्ड से ही अपनी शिक्षा-दीक्षा पूरी की और इसके बाद टेलीविजन की दुनिया में अपना अलग मुकाम बनाया. रूप दुर्गापाल: अल्मोड़ा की बेटी का भारतीय टेलीविजन स्टार बनने का सफर

कई बड़े ब्रांड्स की मॉडलिंग करने के अलावा रूप विभिन्न चैनलों के हिट धारावाहिकों में महत्वपूर्ण किरदार अदा कर चुकी हैं.

बालिका वधू, बाल वीर, अकबर बीरबल, स्वरागिनी, वारिस, गंगा, तुझसे है राबता, क्राइम इन्वेस्टिगेशन फोर्स (सीआईएफ) उनके लोकप्रिय धारावाहिकों में हैं. आजकल रूप & TV के रोमांटिक-हॉरर शो लाल इश्क में अपने चुनौतीपूर्ण किरदारों से दर्शकों की प्रशंसा बटोर रही हैं.   

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

3 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

7 days ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

7 days ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago

कामिनी तुम कौन?

पानी बरस रहा है. जब भी पानी बरसता है, देखता हूं पेड़-पौधे बहुत खुश हो जाते…

2 weeks ago