Featured

घर की देहली पर बनाये जाने वाले ऐपण

ऐपण कुमाऊनी आलेखन परंपरा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह कुमाऊँ के लोकजीवन व धार्मिक आयोजनों का महत्वपूर्ण पक्ष है. यहाँ के सभी धार्मिक उत्सवों, पर्व-त्यौहारों, व्रतोत्सवों अथवा संस्करोत्सवों में इन्हें बनाना अनिवार्य माना जाता है. ऐपण के कई प्रकार हैं. इसी ऐपण परंपरा का ही एक हिस्सा है देह्रली ऐपण

द्वारस्थलीय ऐपण

घर के प्रवेशद्वार की देहली पर किये जाने वाले ऐपणों को देहली ऐपण, धेई ऐपण या देहली लिखना, धेई लिखना कहा जाता है. उत्तराखण्ड के कुमाऊँ मंडल में अल्पना की यह परंपरा बहुत पुराने समय से ही लोकप्रिय है.

ऐसा लगता है प्रवेशद्वार के आलेखन की यह परंपरा यक्ष संस्कृति की देन है. कालिदास के मेघदूत में यक्ष अपने घर का परिचय देते हुए कहता है ‘वहां मेरी पत्नी के द्वारा द्वारस्थल (देहरी) पर अलिखित शंख तथा कमल पुष्प को देखकर तुम्हें उसे पहचानने में कोई कठिनाई नहीं होगी.’

कुमाऊँ में ऐसा कोई त्यौहार व अनुष्ठान नहीं है जिसमें देहली ऐपण न किया जाता हो. इतना ही नहीं यहाँ पर देहली पूजन एक उत्सव के रूप में महीने भर मनाया जाता है. चैत्र संक्रान्ति (फूल सग्यान) को शुरू होने वाले इस उत्सव में गृहणियां देहली को पहली मिट्टी-गोबर से लीपती हैं. इसके बाद गेरुआ या लाल मिट्टी की परत चढ़ाकर उसमें बिस्वार (चावल के घोल) के माध्यम से अनेक कलात्मक रेखाचित्र बनाती हैं. यह त्यौहार विषुवत संक्रान्ति तक चलती रहती है.

देहरी ऐपण में बनाने वाले को अपनी कल्पना व सौन्दर्य बोध के हिसाब से डिजाइन बना सकता है. देहरी ऐपण में किसी तरह का अनुष्ठानिक प्रतिबन्ध न होने होने के कारण कल्पना व कलात्मकता दिखाने की पूरी छूट है. इसलिए धेली ऐपण में स्थान के अनुसार काफी ज्यादा विविधता देखने को मिलती है.

(उत्तराखण्ड ज्ञानकोष, प्रो. डी. डी. शर्मा के आधार पर)

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago