Featured

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हुये बाबा केदार

6 महीने यहीं होंगे बाबा के दर्शन

गुरुवार सुबह आठ बजे बाबा केदार की उत्सव डोली की विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में विधि-विधानपूर्वक पूजा अर्चना की गई. इसके बाद डोली ने भक्तों को आशीर्वाद दिया और मंदिर की परिक्रमा कर अंतिम पड़ाव ऊखीमठ को रवाना हुई. गुप्तकाशी से होते हुए विद्यापीठ व अन्य स्थानों से गुजकर बाबा की उत्सव डोली लगभग पौने बारह बजे ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंची. (Kedarnath in Winter Season)

विद्यापीठ पहुंचने पर आयुर्वेदिक फार्मेसी और संस्कृत महाविद्यालय,  के छात्र-छात्राओं द्वारा डोली की अगुवानी की गई. (Kedarnath in Winter Season)

ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचने पर बाबा केदार के जयकारो और पुष्पवर्षा से भक्तों ने बाबा का स्वागत किया. सेना के बैंड की धुनों, पारंपरिक वाध्य यंत्रों के बीच डोली जब ओंकारेश्वर मंदिर के करीब पहुंची तो मंदिर परिसर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. 

डोली ने मंदिर की परिक्रमा की. इसके बाद डोली को सभा मंडप में विराजमान किया गया. वेदपाठियों व पुजारियों द्वारा विधि विधानपूर्वक पूजा अर्चना कर भोग मूर्ति को गर्भ गृह में स्थापित किया गया.

डोली के साथ केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी केदार लिंग महाराज, मंदिर समिति के सभी कार्याधिकारी उपस्थित थे.

अब आगामी 6 माह तक भगवान केदारनाथ की शीतकालीन पूजा ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में ही की जाएगी.

यह लेख गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग से कैलास नेगी द्वारा भेजा गया है.

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

2 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

5 days ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

5 days ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

1 week ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

1 week ago

कामिनी तुम कौन?

पानी बरस रहा है. जब भी पानी बरसता है, देखता हूं पेड़-पौधे बहुत खुश हो जाते…

1 week ago