Featured

शराब की बहस ने कौसानी को दो ध्रुवों में तब्दील किया

प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रानंदन पंत की जन्म स्थली कौसानी,आजादी आंदोलन का गवाह रहा कौसानी, इसी आजादी आंदोलन से उपजे सर्वोदय विचार का केंद्र कौसानी, गांधी के अनासक्ति योग पर टीका की स्थली कौसानी, गांधी विचार से प्रेरित हो भारत आई गांधी की अनन्य विदेशी शिष्या कैथरीन मेरी हाईलामन की कर्मभूमि कौसानी, यहां की प्राकृतिक आबोहवा और नैसर्गिक वातावरण से अभिभूत हो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इसी कौसानी को भारत के स्विट्जरलैंड की संज्ञा दी थी.
(Kausani liquor shop Harish Joshi)

इतनी सारी उपलब्धियों के बाद भी यही कौसानी आजकल एक गैर जरूरी गैर सामाजिक चीज को लेकर चर्चा में है और वो चीज है “शराब”. कौसानी आज की तारीख में एक उभरता हुआ होटल उद्योग स्थल अवश्य बन गया है परन्तु मर्यादित पर्यटन आज भी कौसानी की विशिष्टता रही है परन्तु कौसानी की इस नैसर्गिकता और मर्यादा को छिन्न-भिन्न करने की सोच रखने वाले चंद लोग यहां पर शराब के व्यापार की वकालत कर रहे हैं जबकि समाज का एक बड़ा वर्ग इस बात का समर्थक है कि कौसानी में शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित होनी चाहिए.

यूं कहिए कि शराब की इस बहस ने कौसानी को दो ध्रुवों में तब्दील कर दिया है एक बड़ा ध्रुव है जो चाहता है कौसानी शराब और नशा मुक्त था नशा मुक्त रहे. इस बड़े ध्रुव में पद्म पुरस्कार व अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित राधा बहिन, बसंती बहिन और सरला बहिन द्वारा संस्थापित लक्ष्मी आश्रम की कार्यकर्ता बहिनें और उनके साथ ग्रामीण महिला-पुरुष बड़ी संख्या में सरकार के आगे दबाव बनाए हुए हैं कि कौसानी में सरकार द्वारा विज्ञापित शराब की दुकान खोले जाने का निर्णय तुरंत वापस लिया जाए.
(Kausani liquor shop Harish Joshi)

इस बड़े वर्ग की मांग है कि शराब कोई भी हो उससे कौसानी को दूर ही रखा जाए. दूसरी ओर चंद लोगों की एक और जमात है जिनके शराब से व्यापारिक हित जुड़े हुए हैं और वो दलील दे रहे हैं कि कौसानी में तस्करी और अवैध शराब को रोके जाने हेतु यहां पर वैध शराब दुकान खुलनी चाहिए. शराब की विभीषिका से जूझ रहे परिवारों और समाज के लिए शराब अभिशाप है उन्हें वैध अवैध से क्या मतलब. उन्हें तो शराब ही बुराई की जड़ नजर आ रही है और इसी बिला पर वो इसका पुरजोर प्रतिकार कर रहे हैं. वैध और अवैध की दलील दे रहे दूसरे ध्रुव की बातों ने कौसानी के ताजातरीन माहौल से प्रशासन की खासी किरकिरी कर दी है. सिर्फ इस दम पर कि अवैध शराब बिक रही है तो सरकारी शराब दुकान खोल दी जाए ये तर्क आसानी से हजम नहीं हो रहा. शराब अवैध बिक रही है तो प्रशासन क्या कर रहा है इसे रोके जाने की जिम्मेदारी किसकी है वो भी कौसानी जैसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति के पर्यटक स्थल कौसानी में?

इसी तरह के सवालों की लंबी फेरहिस्त में इसका एक दुखद पक्ष भी सामने आया है कि राष्ट्र कवि सुमित्रानंदन पंत की जन्म स्थली कौसानी में उनके रचना संसार को आम पर्यटकों व लोगों तक परिचित कराने के मौलिक उद्देश्य से राजकीय संग्रहालय की देखरेख में यहां पर पंत वीथिका संस्थापित है जिसमें कविवर पंत का साहित्य और उनके जीवन की धरोहर संरक्षित है. साहित्य और शोध की गतिविधियों की केंद्र इस वीथिका में वर्ष पर्यन्त साहित्यिक गतिविधि और साहित्य पर्यटन से जुड़े लोगों की आवक बनी रहती है परन्तु जानकर आश्चर्य हुआ कि शराब समर्थकों के समूह ने बीते दिनों एक बैठक बाकायदा पंत वीथिका में की.

कितना हास्यास्पद और असहनीय कृत्य है जो स्थल साहित्य और शोध की आधारभूत इकाई है, वो भी एक सरकारी प्रतिष्ठान उसे क्यों और कैसे इस तरह की असामाजिक गतिविधि की बैठक के लिए आवंटित कर दिया गया. बेहद शर्मिंदगी महसूस होना स्वाभाविक है कि समाज और व्यवस्थाएं  किस दिशा में जा रही हैं, कहना न होगा कि कौसानी से उपजी ये अराजकता समाज चितेरे सम विचारक लोगों और संगठनों की ओर से एक बड़े आंदोलन को जन्म दे दे.
(Kausani liquor shop Harish Joshi)

-हरीश जोशी

इसे भी पढ़ें : शराब से मोहब्बत, शराबी से घृणा?

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

  • कौसानी के शांत और ज्ञानवर्धक वातावरण में शराब के चलन को आधिकारिक प्रोत्साहन देना बहुत बहुत गलत है। खैर, कमाऊ और खाऊ राजनैतिक-सह-व्यापारिक आकाओं से, इससे अधिक उम्मीद कर भी कैसे सकते हैं?

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago