Featured

उत्तराखंड की पूर्व डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन

एक समय दूरदर्शन पर एक महिला पुलिस अफसर की जिन्दगी पर आधारित सीरियल बहुत विख्यात हुआ था. ‘उड़ान’ नामक इस सीरियल को बनाने की प्रेरणा निर्देशक कविता चौधरी को अपनी बड़ी बहन कंचन चौधरी से मिली थी. कंचन शादी के बाद कविता चौधरी भट्टाचार्य हो गयी थीं. (Kanchan Chaudhary ExDGP Uttarakhand Dies)

किरन बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस बनी कंचन चौधरी भट्टाचार्य को भारत में डीजीपी के पद तक पहुँचने वाली पहली महिला होने का भी सम्मान हासिल हुआ था. उन्होंने 1973 में भारतीय पुलिस सेवा ज्वाइन की थी. वे उत्तराखंड राज्य की भी पहली महिला डीजीपी रही थीं. (Kanchan Chaudhary ExDGP Uttarakhand Dies)

2014 में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार

आज रात लम्बी बीमारी के बाद मुंबई में उनका निधन हो गया. वे काफी समय से ब्रेन ट्यूमर से ग्रस्त थीं. वे 31 अक्तूबर 2007 को वे लम्बी और सम्मानजनक पुलिस सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुई थीं

उन्होंने अपनी प्राम्भिक शिक्षा अमृतसर से लेने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य से बीए और ऑस्ट्रेलिया से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की थी. कविता और चित्रकारी का शौक रखने वाली कंचन ने 2014 के साल आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार के तौर पर हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था.

‘उड़ान’ सीरियल में कंचन चौधरी के जिरदार में उन की बहन कविता चौधरी

राष्ट्रपति पदक पुरस्कार से सम्मानित इस जुझारू पुलिस अफसर को उनके सहयोगी बहुत आदर और श्रद्धा के साथ याद करते हैं.  

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago