Featured

जलौनीधार एक छोटा मगर प्यारा सा बुग्याल

एक ओर उत्तराखंड जहां अपने उच्च हिमालयी ट्रेकिंग डेस्टिनेशंस के लिये प्रसिद्ध है तो वहीं उत्तराखंड अपने प्यारे खूबसूरत बुग्यालों के लिये भी प्रसिद्ध है. जलौनीधार बुग्याल ऐसा ही छोटा मगर खूबसूरत बुग्याल है.

जलौनीधार बुग्याल के लिये बागेश्वर से खरकिया गांव तक का रास्ता गाड़ी से तय किया जा सकता है. खरकिया गांव तक गाड़ी से जाने के बाद आगे का रास्ता पैदल ही तय करना होता है. यह रास्ता सिर्फ इंसानों के लिये ही नहीं है बल्कि इसमें खच्चर भी चलते हैं. खच्चर इस तरह के इलाकों के लिये बहुत ही जरुरतमंद पशु है. इसके बगैर यहां जीवन की कल्पना करना भी असंभव है.

अमूमन ही हिमालय के मौसम का कभी कुछ पता नहीं होता. वैसा ही कुछ जलौनीधार पहुंचने पर भी हुआ. धूप, बादल, बारिश और फिर तेज बारिश सब कुछ एक साथ होता रहा.

अगली सुबह जलौनीधार बुग्याल की खड़ी चढ़ाई चढ़ते हुए भी मौसम के सारे नजारे देखने को मिल गये. इन नजारों के साथ भेड़ों के झुंड, भेड़ चराने वालों की मस्ती और उनकी कठिन जिंदगी भी दिखायी देती है. हिम्मत देने वाली बात ये है कि इतनी कठिन जिंदगी के बावजूद चेहरे में हंसी ही हंसी बिखरी हुई दिखती है. कुछ पलों के लिये ही पर सुकुन मिलता है इन लोगों के इस निश्छल व्यवहार से.

खैर इन लोगों को छोड़ के आगे बढ़ जाने पर अचानक ही बुग्याल की और खड़ी चढ़ाई दिखने लगती है. बुग्यालों में चलने का मजा की कुछ और है और जब ऊपर पहुंच जाओ तो वहां से जो दिलकश नजारे मिलते हैं वो इस मजे को और ज्यादा बढ़ा देते हैं.

वाट्सएप में काफल ट्री की पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

विनीता यशस्वी

विनीता यशस्वी नैनीताल में रहती हैं. यात्रा और फोटोग्राफी की शौकीन विनीता यशस्वी पिछले एक दशक से नैनीताल समाचार से जुड़ी हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago