Featured

अपनी दुधबोली से एक परिचय

कुमाऊनी भाषा उत्तराखंड के कुमाऊँ मण्डल के छह जनपदों में बोली जाती है. इसके अलावा देश के विभिन्न भागों में जहां-जहां भी प्रवासी कुमाऊनी रहते हैं, वे भी सामान्य भाषा का प्रयोग करते हैं. इस तरह वर्तमान में कुमाऊनी बोलने वालों की संख्या लाखों में है. (Kumaoni Language)

भाषा विज्ञानी अन्य पहाड़ी भाषाओं की ही कुमाऊनी भाषा का उद्गम भी शौरसेनी अपभ्रंश से मानते हैं. लेकिन जब से कुमाऊँ में कुमाऊनी समाज अस्तित्व में आया होगा, तभी से कुमाऊनी भाषा भी अस्तित्व में रही होगी, क्योंकि भाषा के बिना समाज और समाज के बिना भाषा की कल्पना नहीं की जा सकती. इस तरह कुमाऊनी भाषा ने एक लम्बी विकास यात्रा तय की है. अतीत से लेकर वर्तमान तक कुमाऊनी भाषा का कई सन्दर्भ में प्रयोग होता रहा है. वर्तमान में कुमाऊनी भाषा का जिन-जिन सन्दर्भों में प्रयोग हो रहा है, उनमें प्रमुख हैं —

  1. भौगौलिक संदर्भ
  2. ऐतिहासिक सन्दर्भ.
  3. सामाजिक संदर्भ.
  4. सांस्कृतिक संदर्भ.
  5. साहित्यिक संदर्भ.
  6. संपर्क भाषा का सन्दर्भ.
  7. सामासिक सांस्कृतिक संदर्भ.
  8. राजभाषा का संदर्भ.
  9. राष्ट्रीय संदर्भ.
  10. प्रयोजनमूलक संदर्भ आदि.

भौगौलिक संदर्भों में उसका प्रयोग कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में बोली जाने वाली लगभग 10 बोलियों के समूह के रूप में होता है. ये 10 बोलियां हैं —

  1. खसपर्जिया
  2. चौगर्खिया
  3. गंगोली
  4. दनपुरिया
  5. पछाई
  6. रौ-चौभैंसी
  7. कुमय्याँ (कुमाई)
  8. सोर्याली
  9. सीराली
  10. अस्कोटी

इनमें प्रारंभिक छः बोलियां पश्चिमी कुमाऊनी के अंतर्गत तथा बाद की चार बोलियां पूर्वी कुमाऊनी के अंतर्गत आती हैं. लेकिन मानकीकरण के संदर्भ में खसपर्जिया को ही कुमाऊनी का मानक रूप माना जाता है.

इतिहास में कुमाऊनी का लिखित रूप हमें दसवीं-ग्यारहवीं शताब्दी से तत्कालीन ताम्रपत्रों एवं शिलालेखों से प्राप्त होता है. कुमाऊँ में चंद शासनकाल में कुमाऊनी को राजभाषा का दर्जा प्राप्त था, जिसकी पुष्टि तत्कालीन सरकारी दस्तावेजों, दानपत्रों, ताम्रपत्रों, सनदों एवं शिलालेखों आदि से होती है, लेकिन यह कुमाऊनी संस्कृत मिश्रित थी. लिखित तौर पर कुमाऊनी का यह संस्कृतनिष्ठ रूप बहुत बाद तक भी चला. कत्यूरी शासनकाल में राजभाषा संस्कृत मानी जाती है, लेकिन लोकभाषा संस्कृत नहीं रही होगी, क्योंकि यहां तब के अनपढ़ समाज से संस्कृत सीखने की उम्मीद नहीं की जा सकती. कुमाऊँ में आर्यों एवं आर्येत्तर जातियों के आगमन से पूर्व भी लोकभाषा कुमाऊनी ही रही होगी, जिसकी पुष्टि तब के लोकसाहित्य से होती है. (Kumaoni Language)

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

(प्रो. शेरसिंह बिष्ट के लेख का यह अंश श्री लक्ष्मी भण्डार (हुक्का क्लब), अल्मोड़ा द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘पुरवासी’ से साभार लिया गया है)

बिना लगन और पैट के होते हैं आज पहाड़ियों के काजकाम: उत्तराखंड में बसंत पंचमी

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

View Comments

  • What do you mean by that SHAME ON YOU about that
    "लेकिन लोकभाषा संस्कृत नहीं रही होगी, क्योंकि यहां तब के अनपढ़ समाज से संस्कृत सीखने की उम्मीद नहीं की जा सकती"

Recent Posts

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

2 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

5 days ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

5 days ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

1 week ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

1 week ago

कामिनी तुम कौन?

पानी बरस रहा है. जब भी पानी बरसता है, देखता हूं पेड़-पौधे बहुत खुश हो जाते…

1 week ago