कद्दू और मुटल्ली बुढ़िया की कथा

एक बुढ़िया अपने बेटे बहू के साथ एक अकेले घर में रहती थी. वे दोनों उसके साथ बुरा बर्ताव करते और बहुत दुख करते. बुढ़िया अपने दुख की कथा अपने अंदर दबाये रखती जिससे वह दिन दिन मोटी होती गयी. अब तो बेटे बहू उसे छोड़ शहर चले गए कि इस मोटी के साथ रहना उनके बस में नहीं.

अब बुढ़िया घर पर अकेली रह गयी. उसकी व्यथा बढ़ती गयी किसे सुनाए किसको कहे, इस दुख में वह मुटाते हुए फट पड़ने को हो गयी. घर के आंगन की छत पर एक कद्दू की बेल चढ़ी थी उसने कद्दू को ही अपनी कथा सुना दी.

अब बुढ़िया का मोटापा कम हुआ और बेल पर लगा कद्दू मुटा कर फटने को हो आया तो उसने अपनी कथा एक चूहे को सुना दी और फटने से बच गया. अब चूहे ने फटने से बचने को अपनी कथा एक मिट्टी के गड्ढे को सुना दी गड्ढा भर गया चूहा बच गया.

गड्ढे पर एक पौधा उगा बड़ा हुआ उसमें फल आये और दिन पर दिन मोटे होते गए और एक दिन फट कर उनके बीज सब ओर फैल गए. जहाँ-जहाँ बीज गिरे और पौधे उगे उनके तने की लकड़ी से बांसुरी और ढोल बजाने के लुकुड़ बने और उन्होंने बज बज कर कथा को हर ओर फैलाया. फिर कोई भी अपनी काथ न कह पाने से नहीं फटा.

(इस लोक कथा को शब्द दिए हैं कमलेश उप्रेती ने. कमलेश पिथौरागढ़ ज़िले के डीडीहाट में एक अध्यापक हैं. वे सरकारी अध्यापकों की उस खेप में शामिल हैं जो बेहद रचनात्मक है और विचारवान है.)

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago