Featured

मसूरी का इतिहास

उत्तराखण्ड के गढ़वाल मण्डल के पहाड़ी कस्बे मसूरी को पहाड़ों की राजधानी भी कहा जाता है. मसूरी उत्तराखण्ड का सबसे ज्यादा लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, यहाँ हर साल सबसे ज्यादा सैलानी आया करते हैं. राजधानी देहरादून से मसूरी की दूरी 35 किमी है. यह समुद्र तल से 6500 फीट की ऊंचाई पर बसा साल भर ठंडा रहने वाला पहाड़ी क़स्बा है. बताते हैं कि यहाँ बड़े पैमाने पर उगने वाले मंसूर के पौधे के कारण इसे पहले मन्सूरी फिर मसूरी कहा जाने लगा.

1823 से पहले मसूरी एक निर्जन पहाड़ हुआ करता था. 1823 में अंग्रेज प्रशासनिक अफसर एफ.जे. शोर यहाँ पहुंचे उनके दोस्त साहसिक मिलट्री अधिकारी कैप्टन यंग भी साथ थे. वे पर्वतारोहण करते हुए इस जगह पहुंचे जहाँ से दून घाटी का मनोरन दृश्य दिखाई देता था. इस जगह के प्राकृतिक सौन्दर्य से मोहित होकर उन्होंने कैमल बैक की ढलान पर शिकार के लिए एक मचान बनाने का फैसला किया.

इसके कुछ समय बाद यहाँ अंग्रेजों ने पहला भवन बनाया. 1828 में लंढौर बाजार की बुनियाद रखी गयी. 1829 में मि. लॉरेंस ने लंढौर बाजार में यहाँ पर पहली दुकान खोली. जिस जगह पर यह दुकान खोली गयी वहां पर मसूरी का मुख्य डाकखाना है. अंग्रेजों द्वारा बसाये गए अन्य पहाड़ी नगरों की तरह ही इसका मुख्य हिस्सा भी माल कहलाता है. पहले यह माल रोड पिक्चर पैलेस से पब्लिक लाइब्रेरी तक हुआ करता था. ब्रिटिश भारत की माल रोड में भी भारतीय और कुत्तों को प्रवेश की अनुमति नहीं का बोर्ड लगा रहता था. कहते हैं कि मोतीलाल नेहरू अपने मसूरी प्रवास में रोज इस नियम को भंग किया करते थे.  

1832 में भारत सरकार के सर्वेयर सर जार्ज एवरेस्ट ने यहाँ पर ट्रिगनोमैट्रिकल सर्वे का दफ्तर बनाया गया.

जॉन मैकिनन ने यहाँ पर मसूरी सेमिनरी के नाम से पहला पब्लिक स्कूल स्थापित किया.

1890 में हरिद्वार देहरादून रेलमार्ग का निर्माण हुआ. इसके बाद मसूरी की लोकप्रियता बढ़ती गयी.

1901 में यहाँ 4471 की कुल आबादी का 78 फीसदी ब्रिटिश हुआ करते थे.

1926-31 के बीच मसूरी तक पक्की सड़क पहुंचा दी गयी. इसके बाद यहाँ तेजी से बसासत बढ़ने लगी.

आजाद भारत में, 1959 में राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी की स्थापना यहाँ पर की गयी. 1970 में लाइब्रेरी बाजार से गनहिल तक रोपवे का निर्माण किया गया.

तिब्बत की पहली निर्वासित सरकार भी मसूरी में ही बनायी गयी थी जिसे बाद में हिमाचल प्रदेश स्थानांतरित कर दिया गया.

आज मसूरी एक पर्यटन स्थल के तौर पर पूरी दुनिया में जाना जाता है. कुलड़ी बाजार, लंढौर बाजार, लाइब्रेरी बाजार यहाँ के प्रमुख बाजार हैं.    

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago