Featured

गंगोलीहाट का इतिहास

बागेश्वर से नीचे सरयू और पूर्वी रामगंगा के नीचे गंगोली रमणीय भू-प्रदेश है. इसके बारे में कविवर गुमानी ने कुमाऊनी भाषा में लिखा है:
(History of Gangolihat Pithoragarh)

केला, निम्बू, अखोड़, दाड़िम, रिखू, मारिंग, आदो दही
खासो भात जमालिको कलकको भूना गडेरी गवा
च्यूडा सद्य उत्योल दूध बाकलो घ्यु गायकी दाणोदार,
खाँनी सुन्दर मौणियाँ घबड़वा गंगावली रौणियाँ

चन्दों के प्रताप से पहले गंगोली का एक राजा था जिसकी राजधानी माणिकोट में होने से उसे मणिकोटी-राजा भी कहा जाता था. मणिकोट गाँव में पुराने महलों की टूटी-फूटी सीढ़ियों तथा ध्वस्त प्राय मन्दिर अब भी दिखाई पड़ते हैं. मणिकोट से थोड़ा पश्चिम गंगोलीहाट था जो अब भी एक अच्छा खासा बाजार है. यहाँ मिडिल स्कूल, डाक बंगला, डाकघर भी हैं. मणिकोट के निम्न लिखित राजाओं का पता मिला है-

  1. कर्मचन्द  2. सीतलचन्द 3. ब्रह्मचन्द 4. हिंगुलचन्द 5. पुण्यचंद 6. अनीचन्द 7. नारायणचन्द

गंगोली के राजा हमीरदेव ने 1302 ई. (शाके 1224) में तलीहाट (वैजनाथ) के लक्ष्मी नारायण मन्दिर पर स्वर्ण कलश चढ़ाया था, हमीरदेव का नाम इस सूची में नहीं है. शायद हमीरदेव के वंशको हटाकर प्यूठन (डोटी) से आये कर्मचन्द के वंश ने अपना राज्य स्थापित किया हो.
(History of Gangolihat Pithoragarh)

इस उर्वर भूमि के शासक डोटी के रैनका राजा के अधीन थे. राजा नारायणचन्द के समय राजा कल्याणचन्द (1560-65) को बहाना मिल गया. उसने गंगोली को हड़प लिया और राजवंशी डोटी चले गये.

गंगोली के मन्त्री पहले उप्रेती ब्राह्मण होते थे. उन्होंने छल कर राजा कर्मचन्द को शिकार खेलते समय मरवा दिया और कह दिया कि राजा को बाघ खा गया. रानी ने उप्रेती को हटा अपने पुत्र को पन्त के हाथ में सुपुर्द कर सती होते समय कहा- “मेरा पति यदि बाघ से मारा गया तो यहाँ के लोग भी बाघ से मारे जायें. पिछली शताब्दी के आरंभ तक यहाँ बाघ बहुत होते थे. एक कहावत भी है-

खत्याड़ी साग, गंगोली बाग.

यह लेख राहुल सांकृत्यायन की किताब कुमाऊं से लिया गया है.
(History of Gangolihat Pithoragarh)

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री डेस्क

इसे भी पढ़ें: रामगंगा और सरयू के बीच बसा गंगोलीहाट

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

11 hours ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

1 day ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

4 days ago

देवदार या देव दारु

देवदार या देव दारुः देवों के वृक्ष मुख्य रूप से हिमालय मे लगभग डेढ़ हज़ार…

1 week ago

कसारदेवी : जहां स्वर्ग के सबसे करीब होने का अहसास होता है

“कसारदेवी या अल्मोड़ा जैसी छोटी सी जगह में ऐसा क्या है जो दुनियाभर से लोगों…

1 week ago

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 weeks ago