Featured

हरेला कब बोया जाता है

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये क्लिक करें – Support Kafal Tree

उत्तराखंड के पहाड़ों में रहने वाले लोग कुदरत से मोहब्बत और सम्मान को दर्शाने वाले अनेक लोकपर्व मनाते हैं. हरेला इन्हीं लोकपर्वों में एक ख़ास लोकपर्व में है. सावन की पहली तारीख के दिन हर ठेठ पहाड़ी के कान के पीछे हरेला ख़ूब सजेगा.
(Harela Festival Uttarakhand 2024)

चली आ रही परम्परा के अनुसार पहाड़ के लोग अपने-अपने घरों में हरेला बोया करते हैं. हरेला बुआई का मतलब है टोकरी भर मिट्टी में पांच या सात तरह के अनाजों के बीज बोना. जौ, गेहूं, मक्का, गहत, सरसों, उड़द और भट्ट जैसे अनाजों के बीच रिंगाल की टोकरी में बोना हरेला बोना है.

रिंगाल की यह टोकरी अगले कुछ दिन घर के भीतर अपने ईष्ट के थान यानी मंदिर के सामने रखी जाती है. नित्य ईष्ट वन्दना के समय के यह इसमें पानी भी डाला जाता है. सावन महीने की पहली तारीख को टोकरी में उपजी अनाज की हरी पत्तियों को काटा जाता है और अपने ईष्ट को चढ़ाने के बाद प्रत्येक पहाड़ी अपने कान के पीछे इन्हें सजाता है.
(Harela Festival Uttarakhand 2024)

उत्तराखंड के अलग-अगल इलाकों में हरेला मनाये जाने का समय भी अलग है. यह वर्ष में कुल तीन बार मनाया जाने वाला त्यौहार है. अधिकांश स्थानों में हरेला सावन महीने की पहली तारीख को ही मनाया जाता है. इसी प्रकार हरेला किस दिन बोया जाता है इस पर भी अलग-अलग मत हैं. कुछ जगल हरेला सावन की पहली तारीख से 11 दिन पहले, कुछ दिन 10 तो कुछ जगह 9 दिन पहले हरेला बोया जाता है.

हरेला पहाड़ियों का एक परम्परिक पर्व है. इस दिन पहाड़ियों के घर पकवानों की खुशबू से महकते हैं. हरेला काटने के बाद इसे घर के दरवाजों पर गोबर के बीच डालकर सजाया जाता है. घर की बुजुर्ग महिला घर के सभी सदस्यों के सिर पर हरेला रख उन्हें शुभाशीष देती हैं. ऐसा कोई सदस्य जो अपने घर से दूर रहता हो उसके पास किसी तरह हरेला पहुंचाने की पूरी कोशिश रहती. हो भी क्यों न शुभाशीष से कोई महज घर से दूरी की वजह से थोड़े ना महरूम छोड़ा जा सकता है.
(Harela Festival Uttarakhand 2024)          

काफल ट्री फाउंडेशन

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago