समाज

नववर्ष के दिन बोया जाता है ‘हरेला’

माना जाता है कि चैत्र प्रतिपदा से नये साल की शुरुआत होती है आज के दिन से ही नवरात्रि भी होती है. पहाड़ों में आज के दिन उपवास रखा जाता है और कुछ जगहों पर आज के दिन हरेला भी बोया जाता है. हरेला, उत्तराखंड का एक लोकप्रिय त्यौहार है. उत्तराखंड में प्रकृति से जुड़ा लोकपर्व हरेला साल में तीन बार मनाया जाता है.   
(Harela Festival Navratri 2022)

चैत्र के महीने हरेला चैत्र प्रतिपदा यानी पहली तारीख को बोया जाता है. इसके बाद सावन का महीना लगने से नौ दिन पहले असौज महीने में भी हरेला बोया जाता है और 10 या 11 दिन बाद काटा जाता है. आश्विन के महिने का हरेला नवरात्र के पहले दिन बोया जाता है और दशहरे के दिन काटा जाता है.

हरेला एक एक कृषि पर्व है जिसमें घर में सुख, समृद्धि व शान्ति के लिए हरेला बोया और काटा जाता है. पारम्परिक रूप से हरेला बोने के लिये रिंगाल की टोकरी में मिट्टी ली जाती है कुछ स्थानों में पेड़ की पत्तियों के दौने बनाकर भी मिट्टी भरी जाती है. इसमें पांच या सात प्रकार के अनाज के बीज डाले जाते हैं. जौ, गेहूं, मक्का, गहत, सरसों, उड़द और भट्ट के बीजों को बोया जाता है. समय के साथ आये परिवर्तन में अब टोकरी प्लास्टिक वगैरह की होती हैं.
(Harela Festival Navratri 2022)

इस टोकरी को सामन्यतः घर के मंदिर के पास रखा जाता है. सूरज की सीधी रौशनी से बचाते हुये इसमें अगले आठ से ग्यारह दिन तक पानी डाला जाता है. अनाज के बीजों मे अंकुरण होता है और दसवें दिन तक यह लम्बा हो जाता है. हरेला काटने के दिन घर पर पूजा का आयोजन होता है और हरेला घर के दरवाजों पर गोबर के बीच डालकर इसे सजाया जाता है. इसके बाद घर की बुजुर्ग महिला घर के सभी सदस्यों के सिर पर हरेला रख उन्हें शुभाशीष देती हैं.

हरेला से जुड़ी एक मान्यता यह है कि जिसका हरेला जितना अच्छा खिलता है उस वर्ष उसके घर में उतनी अच्छी फसल होती है इसी कारण हरेला सुख और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है. हरेला पर्व का एक वैज्ञानिक पक्ष यह हो सकता है माना जाता है कि व्यक्ति अपने खेत की मिट्टी का कुछ हिस्सा लेता है उसमें सभी प्रकार के अनाज के बीज डालता है और उसके बाद इस बात का अनुमान लगाता है कि उस वर्ष कौन सी फसल अच्छी हो सकती है.
(Harela Festival Navratri 2022)

-काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 days ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 days ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 days ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

6 days ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

1 week ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

1 week ago