Featured

पानी वाले हरे पटाखे

दिवाली में पटाखों के फोड़ने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने अपना एक फैसला दिया है जिसमें उन्होंने ग्रीन क्रैकर्स या हरित पटाखे शब्द का जिक्र किया था. दिवाली में पटाखों के दीवाने जब बाजार में ग्रीन पटाखे की खोज में निकले तो बाजार में हरित पटाखा नाम पर सूतली बम के अलावा कुछ न मिला. ग्रीन पटाखे को जब विश्व बाजार में ग्रीन क्रैकर्स नाम से अन्तराष्ट्रीय बाजार में खोजा गया तो पता चला कि ऐसा कोई पटाखा ही नहीं है. ख़ैर बाजार में बेचेने वाले से खरीदने वाला अब इस पटाखे के खोज में जुट गया है इसलिये उम्मीद की जानी चाहिये कि पटाखा है जल्द बाजार में आ जायेगा.

वैसे अभी तक की जानकारी के अनुसार सबसे पहले ग्रीन पटाखे का आइडिया देने का श्रेय केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को जाता है. उनके एक सार्वजनिक मंच पर बयान के बाद ही राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी) ने इस ओर खोज शुरू की थी. नीरी एक सरकारी संस्थान है जो वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंघान परिषद (सीएसआईआर) के अंदर आता है.

वर्तमान में नीरी ने ऐसे पटाखे खोजने की बात की है जो पारम्परिक पटाखों की तुलना में प्रदूषण कम करते हैं. बीबीसी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार नीरी के चीफ़ साइंटिस्ट डॉक्टर साधना रायलू कहती हैं, “इनसे जो हानिकारक गैसें निकलेंगी, वो कम निकलेंगी. 40 से 50 फ़ीसदी तक कम. ऐसा भी नहीं है कि इससे प्रदूषण बिल्कुल भी नहीं होगा. पर हां ये कम हानिकारक पटाखे होंगे.” ग्रीन पटाखों में इस्तेमाल होने वाले मसाले बहुत हद तक सामान्य पटाखों से अलग होते हैं. नीरी ने कुछ ऐसे फ़ॉर्मूले बनाए हैं जो हानिकारक गैस कम पैदा करेंगे.

नीरी ने चार तरह के ग्रीन पटाखे बनाए हैं. सेफ़ वाटर रिलीज़र पटाखे. ये पटाखे जलने के बाद पानी के कण पैदा करेंगे, जिसमें सल्फ़र और नाइट्रोजन के कण घुल जाएंगे.  दूसरे STAR क्रैकर. जो सल्फ़र और नाइट्रोजन कम पैदा करने वाले पटाखे हैं. तीसरे सेफ़ मिनिमल एल्यूमीनियम पटाखे. इसमें एल्यूमीनियम का कम इस्तेमाल किया जाता है. चौथे अरोमा क्रैकर्स. इन पटाखों को जलाने से हानिकारक गैस कम पैदा होगी और ये बेहतर खुशबू भी बिखेरेंगे.

फिलहाल नीरी के पास ऐसा कोई पटाखा है नहीं जिसे वह बाजार में हरित या ग्रीन पटाखा नाम से बाजार में जारी कर सके. फ़िलहाल नीरी को हरित पटाखा जारी करने में अभी काफी समय लगेगा.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

View Comments

  • सही बात कही, जब बात निकल गई तो ग्रीन पटाखे भी आ ही जायेंगे...?

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

2 weeks ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

2 weeks ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

2 weeks ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

2 weeks ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

2 weeks ago