समाज

15 अगस्त स्पेशल : कुमाऊं-गढ़वाल से आजादी की लड़ाई की दुर्लभ तस्वीरें

भारत के स्वाधीनता संग्राम में कुमाऊँ-गढ़वाल का बड़ा योगदान रहा था. कांग्रेस पार्टी की अगुवाई में इस पर्वतीय क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में राष्ट्रभक्ति की लहर दौड़ गयी थी और यहाँ के अनेक नेता राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम बनाने में कामयाब हुए. (Freedom Struggle Uttarakhand Photos)

कुमाऊँ और गढ़वाल में जनजागरण के उद्देश्य से महात्मा गांधी समेत बड़े राजनेता व स्वतंत्रता सेनानी भ्रमण पर आये. उनकी प्रेरणा से स्वाधीनता आन्दोलन ने बहुत जोर पकड़ा और उसे एक निर्णायक दिशा मिली. (Freedom Struggle Uttarakhand Photos)

उत्तराखंड के स्वाधीनता संग्राम में योगदान की विषयवस्तु पर वर्ष 1997 में एक महत्वपूर्ण पुस्तक ‘सरफरोशी की तमन्ना’ का प्रकाशन हुआ था. मशहूर इतिहासकार और पर्यावरणविद प्रो. शेखर पाठक के इस पुस्तक का सम्पादन किया था.

आज भारत के स्वतंत्रता दिवस की बहत्तरवीं वर्षगाँठ पर हम इसी किताब से कुछ चुनिन्दा फोटोग्राफ आपके लिए प्रस्तुत कर रहे हैं. इन तस्वीरों में एक ऐसे समय की झलक मिलाती है जब देश और उसे आजाद कराने का जज्बा सारे पहाड़ की जीवनधारा में फैला हुआ था.

कहना न होगा इन तस्वीरों को उपलब्ध कराने और उन्हें यहाँ प्रकाशित करने की अनुमति देने के लिए हम प्रो. शेखर पाठक और उनकी पूरी टीम के आभारी हैं.

आप सब को स्वतंत्रता दिवस की बधाई!

15 अगस्त 1947, नैनीताल
15 अगस्त 1947, हल्द्वानी
अंग्रेज सरकार के पिछलग्गुओं से अपील
देहरादून जेल से लौटने के बाद बदरी दत्त पाण्डे
बदरी दत्त पाण्डे
बागेश्वर के उत्तरायणी मेले में बेगार के खिलाफ सभा
कांग्रेस बुलेटिन
कांग्रेस सेवा दल कैम्प, ताड़ीखेत
कुमाऊँ से पहली महत्वपूर्ण राजनैतिक गिरफ्तारी
नैनीताल में गांधी
अल्मोड़ा में गांधी
नैनीताल में गांधी के आगमन पर उमड़ी भीड़
पौड़ी कांग्रेस
हर गोविन्द पन्त
झंडा सत्याग्रह अल्मोड़ा
जंगल सत्याग्रह मोहान 1942
झंडा सत्याग्रह अल्मोड़ा
झंडा सत्याग्रह अल्मोड़ा 1940
झंडा सत्याग्रह, बागेश्वर 1940
झंडा सत्याग्रह, नैनीताल
नागेन्द्र सकलानी
नैनीताल में नेहरू
पौड़ी में नेहरू
झंडा सत्याग्रह अल्मोड़ा
कांग्रेस सम्मेलन, पौड़ी 1946
प्रभात फेरी
कौमी सेवा दल के सैनिक
कौमी सेवा दल, उभ्याड़ी
सत्याग्रहियों का प्रशिक्षण शिविर, चिलियानौला 1940
सेवा समिति, हल्द्वानी
अल्मोड़ा में अनशन पर बैठे शांतिलाल द्विवेदी
शिल्पकार सभा
आन्दोलन में महिलाओं की भागीदारी

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

  • अपने प्रदेश के स्वतंत्रता संघर्ष की दुर्लभ फ़ोटोज़ शेर करनेके लिए बहुत धन्यवाद ! सच मैं प्रेरणा दायक है !

  • ये सब फोटो सेशन लग रहा है । आंदोलन की एक भी तस्वीर नहीं लग रही है । ऐसे ही प्रचार करके कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन के असली नायकों को गुमनामी में धकेल कर अपना उल्लू साधा है ।

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago