Featured

टेस्ट क्रिकेट की पहली गेंद के साथ बना एक रिकॉर्ड जो आज तक नहीं टूटा

क्रिकेट का एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड भी है जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ सका है. यह रिकॉर्ड टेस्ट इतिहास में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बना था. 1877 में दुनिया का पहला टेस्ट मैच खेला गया. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज चार्ल्स बेनरमैन ने पहली टेस्ट गेंद खेली जिसे फेंका था इंग्लैण्ड के तेज गेंदबाज ज्योर्ज युलिट ने. चार्ल्स बेनरमैन नेट थॉमसन के साथ इतिहास के टेस्ट मैच की पहली सलामी जोड़ी बने. पहला टेस्ट रन चार्ल्स ने बनाया.

इस मैच में चार्ल्स बेनरमैन ने शतक लगाया और टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने. ज्योर्ज युलिट की गेंद से चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट होने से पहले बेनरमैन ने 18 चौकों की मदद से 165 रन बनाये. इस तरह वह क्रिकेट इतिहास के पहले रिटायर्ड हर्ट होने वाले बल्लेबाज भी बने. क्रिकेट इतिहास में खेले गए पहले मैच के खिलाड़ी होने कि वजह से बेनरमैन के नाम कई रिकार्ड होना लाजमी है. मगर उनका एक व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी है जिसे आज तक नहीं तोड़ा जा सका. इतिहास के इस पहले टेस्ट मैच की एक पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 245 रन पर आल आउट हुई. इस पारी के कुल स्कोर में 67.35 प्रतिशत का योगदान चार्ल्स बेनरमैन का रहा. एक टेस्ट पारी में टीम द्वारा बनाये गए कुल रनों में किसी भी बल्लेबाज के व्यक्तिगत योगदान का यह प्रतिशत आज भी सर्वाधिक है. इस रिकॉर्ड को कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ सका है. इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 45 रन से जीत हासिल की. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट इतिहास का पहले टेस्ट मैच जीतने वाला देश बना.

चार्ल्स बेनरमैन

भारत के वीवीएस लक्ष्मण और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज माइकल स्लेटर चार्ल्स बेनरमैन के इस 140 साल पुराने रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंचकर भी इसे तोड़ने में नाकामयाब रहे. 1999 में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज माइकल स्लेटर ने पूरी पारी के 66.84 प्रतिशत रन अकेले बनाए थे, लेकिन इस रिकॉर्ड को तोड़ने से मामूली अंतर से चूक गए. 2000 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टेस्ट मैच में भारत के वीवीएस लक्ष्मण ने भारतीय पारी के 261 रनों में से अकेले 167 रन बनाए. बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भारतीय पारी के कुल स्कोर का 63.98 प्रतिशत बनाया मगर बेनरमैन को पीछे छोड़ने में नाकाम रहे.

इस अनूठे रिकॉर्डधारी बल्लेबाज ने कुल 3 टेस्ट मैच खेले और इनमें 69.75 प्रतिशत की दर से 239 रन बनाये. 1887 में चार्ल्स बेनरमैन ने अम्पायर के रूप में अपनी दूसरी पारी शुरू की और उन्होंने 1902 तक 12 मैचों के लिए अम्पायरिंग की.

1922 में दुनिया के जिस पहले मैच का सीधा रडियो प्रसारण किया गया वह चार्ल्स बेनरमैन के लिए खेला गया चैरिटी मैच था.

सुधीर कुमार हल्द्वानी में रहते हैं. लम्बे समय तक मीडिया से जुड़े सुधीर पाक कला के भी जानकार हैं और इस कार्य को पेशे के तौर पर भी अपना चुके हैं. समाज के प्रत्येक पहलू पर उनकी बेबाक कलम चलती रही है. काफल ट्री टीम के अभिन्न सहयोगी.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

3 days ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

3 days ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

3 days ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

5 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

6 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

1 week ago