समाज

अल्मोड़े में सबसे स्वाद बाल मिठाई किसकी है

कुमाऊं और बाल मिठाई तो अब जैसे एक-दूसरे के पर्याय ही बन चुके हैं. आप कुमाऊं कहिये बाल मिठाई का जिक्र अपने आप ही आ जाता है या बाल मिठाई कहिये तो कुमाऊं अपने आप उससे जुड़ जाता है. कुमाऊं के अल्मोड़ा की बाल मिठाई के स्वाद का कोई सानी नहीं पर एक दबी बात यह भी है कि अल्मोड़े में सबसे स्वाद बाल मिठाई किसकी है इस सवाल पर एक छोटा-मोटा अल्मोड़ा युद्ध कभी भी देखने को मिल सकता है.
(Famous Bal Mithai Shop Almora)

क्या आप जानते हैं बाल मिठाई को बाल मिठाई क्यों कहते हैं? पहले इस वीडियो में देखिये बाल मिठाई के नाम को लेकर कुछ तथ्य-

कुमाऊं के आंतरिक हिस्सों में प्रवेश के लिये पहले अल्मोड़ा मार्ग का ही प्रयोग हुआ करता था. अल्मोड़ा के बाद लोग एक, दो या तीन दिन पैदल चलकर ही अपने घर पहुंच पाते थे. पहले पहाड़ी गांव से बाहर केवल कमाने को ही निकला करते सो जब अल्मोड़ा में मोटर से उतरते तो अपने-अपने घरों के लिये कुछ न कुछ खरीद ले जाते. घर लौटते हुए आने दो आने मीठे पर खर्च करना संभवतः अल्मोड़ा बाज़ार से ही शुरु हुआ हो.
(Famous Bal Mithai Shop Almora)

ऐसा माना जाता है कि बाल मिठाई से पहले संपन्न लोग गांव जाते हुये बाज़ार से मिसरी ले जाया करते. एक अनुमान के तहत इससे पहले मिठाई केवल स्थानीय मेलों में मिला करती थी. बड़े बुजुर्ग बताते हैं कि थल, बागेश्वर, जौलजीबी आदि के मेलों में मिठाई बेचने मथुरा तक से हलवाई आया करते.   

बाल मिठाई लम्बे समय तक खराब नहीं होती. यह माना जाता है कि शुद्ध पहाड़ी खोये की बाल मिठाई महीने भर तक खराब नहीं होती. शायद यह एक महत्वपूर्ण कारण रहा जिसकी वजह से बाल मिठाई ने हर पहाड़ी के झोले में अपनी जगह बनाई. कभी पहाड़ी के झोले में बसने वाली बाल मिठाई अब हर पहाड़ी के दिल में बसती है.
(Famous Bal Mithai Shop Almora)

काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago