Featured

भारत की क्रिकेट टीम इंग्लैंड से सेमीफाइनल में हारी

इंग्लैंड ने भारत को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. 25 नवम्बर की सुबह अब आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें फाइनल में भिड़ेंगी. भारत के खिलाफ खेले गये सेमीफाइनल में भारत ने पहले खेलते हुये 112 रनों का लक्ष्य रखा जिसे इंग्लैंड ने आठ विकेट रहते हुये पा लिया. भारत की शुरुआत सधी हुई रही लेकिन भारत ने अपने अंतिम आठ विकेट केवल 23 रनों के अंतर पर गंवा दिये. इंग्लैंड की शुरुआत ख़राब रही महज 24 रन पर उसने अपने 2 विकेट गवां दिये थे.

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया था. भारतीय टीम ने बेहतरीन शुरूआत करते हुए पांच ओवर में बिना विकट खोए 35 रन बना लिए थे. ओपनर स्मृति ने 23 बाल पर धुंआधार 34 रन बनाए तो वहीं तानिया 11 रन बना कर खेल रही थीं. छठवें ओवर में भारत ने अपना पहला विकट खो दिया. स्मृति 34 रन बनाकर आउट हुईं. स्मृति के बाद बैटिंग करने आईं, जमैमा रॉड्रिजज़. जमैमा ने 26 रन की पारी खेली. स्मृति के आउट होते ही 2 ओवर बाद ही तानिया भी आउट हो गयी. जमैमा ने कुछ देर मूमेंटम बनाने की कोशिश की पर उनके विकट के साथ ही भारतीय पारी बिखर गई.

इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही. उसने शुरुआत में ही उसके दो विकेट गिर गये. 24 रन पर 2 विकट गिरने के बाद एमी जॉन्स और नाटली शिवर की पार्टनरशिप ने इंग्लैंड को जीत दिला दी. शिवर और जॉन्स की जोड़ी ने 92 रनों की पार्टनरशिप की. दोनों ने अर्धशतक जड़े और अपने देश को फाइनल में पहुंचा दिया. जॉन्स ने 54 और शिवर ने 51 रन बनाये. भारत के लिए राधा यादव और दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकट लिया.

क्रिकेट जो भारत में एक धर्म है उसमें महिलाओं की उपस्थिति कभी स्वीकार नहीं की गयी है. क्रिकेट भारत का एक ऐसा धर्म जो सबको जोड़ता है लेकिन महिलाओं को स्वीकार नहीं करता है. वैसे अन्य खेलों में भी भारत में कभी महिलाओं की उपस्थिति को स्वीकारा नहीं गया है जब तक कि उन्होंने ओलम्पिक में पदक हासिल न किये हों.

टी -20 शुरू होने से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने #JersyKnowsNoGender शुरू किया था इसे हजारों लोगों ने शेयर भी किया. इसके बाद ऊबर कंपनी ने भी एक कैपेन चलाया. जिसे उसने #TheRoadSheMade नाम दिया. महिला टी- 20 क्रिकेट को समर्पित उसने वीडियो जारी किया. ऊबर ने यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया की आशली गॉर्डनर, दक्षिण अफ्रीका की क्लोयी ट्रायन, भारत की मिताली राज, पाकिस्तान की सना मीर, वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर, इंग्लैंड की आन्या श्रबशोले, बंग्लादेश की जहांनारा आलम के संघर्षों पर बनाये हैं.

इसके साथ ही 14 नवम्बर से ऊबर ने विश्व भर की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के संघर्ष की कहानियों से संबंधी वीडियो भी जारी किये. ऊबर ने वर्ल्डकप शुरू होने से पहले ये घोषणा की थी कि हर छक्के पर वह महिला क्रिकेट के लिए एक हज़ार डॉलर रुपए देगा. लोगों ने ऊबर की इस पहल को सराहा भी था.

2019 में आम चुनाव हैं भारत की क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच गयी इसके बावजूद देश के किसी राजनैतिक पक्ष ने भारत की क्रिकेट टीम को सराहा नहीं. क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारत की टीम हार गयी, क्या किसी ने इस खबर को पहले पन्ने में जगह देने योग्य भी समझा? अगर यही क्रिकेट मैच पुरुष क्रिकेट टीम का होता क्या ऐसी उदासीनता रहती?

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

हरेला: प्रकृति, परंपरा और विज्ञान का अद्भुत संगम

हर साल पर्यावरण संरक्षण के नाम पर लाखों पौधे लगाए जाते हैं. तस्वीरें खिंचती हैं, अभियान…

7 days ago

हरेले के रंग में पहाड़ : फोटो निबन्ध

आज उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला है जो हरियाली और प्रकृति से जुड़ा है. हरेले…

7 days ago

अब हल्द्वानी में पहाड़ी उत्पादों के सबसे विश्वसनीय ब्रांड ‘मुनस्यारी हाउस’ की शुरुआत

आपको मुनस्यारी की दुर्लभ राजमा कि तलाश है या फिर कुमाऊं-गढ़वाल के उच्च हिमालयी क्षेत्रों…

1 week ago

खड़कमाफी के जीवन में एक दशक से विचरते एकदंत गजराज

खड़कमाफी के जंगलों और आबादी के बीच पिछले लगभग एक दशक से एक परिचित छाया…

1 week ago

क्या उत्तराखंड, पारिस्थितिक वहन क्षमता को लागू कर सकता है?

हाल ही में मेरी उत्तराखंड यात्रा, हरिद्वार, मसूरी, देहरादून और टिहरी, ने मुझे यह गहरा एहसास कराया कि…

4 weeks ago

रिंगाल आधारित शिल्प : उत्तराखण्ड का एक परम्परागत कुटीर उद्योग

उत्तराखण्ड की पर्वतीय संस्कृति में प्रकृति और मनुष्य के बीच गहरा और आत्मीय संबंध दिखाई…

1 month ago