Uncategorized

पिथौरागढ़ और चमोली में भूकंप के झटके

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से अभी अभी भूकम्प के हल्के झटके की ख़बर आ रही है. करीब आठ बजकर चार मिनट पर जिले में भूकम्प के झटके महसूस किये गए हैं. चमोली देवाल के वाण गांव में भी भूकम्प के झटके महसूस किये गए हैं.

खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की क्षति की बात सामने नहीं आई है. इससे पहले जिले में बीते दो अगस्त को भी रात के समय भूकम्प के झटके आये थे.

2 अगस्त के दिन देर रात दस बजकर 22 मिनट पर पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 मापी गयी थी. इस भूकम्प का केंद्र मुनस्यारी तहसील बताया गया था.

सितम्बर महीने की 12 तारीख को भी चमोली जिले में भूकम्प के झटके महसूस किये गए. रिएक्टर स्केल पैमाने पर इस भूकम्प की तीव्रता 3.6 दर्ज की गयी थी. जिसका केंद्र चमोलो में ही दर्ज किया गया था.

इन भूकम्पों में भी किसी जान माल की हानि दर्ज नहीं की गयी थी. आज के भूकम्प में भी किसी जान-माल की हानि की ख़बर नहीं आ रही है.

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

6 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

5 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago