उत्तराखंड में मुख्यमंत्री को लेकर चल रहे कयासों का बाज़ार आख़िरकार थम ही गया. आज सुबह से ही देहरादून का राजनैतिक तापमान बड़ा रहा. सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सांसदों और विधायकों की बैठक शुरु हुई. कल त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे की खबर के बाद से ही नये चेहरे पर कयास लगाए जा रहे थे.
नये मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर उत्तराखंड के खूब चेहरों पर बात हुई. केन्द्रीय शिक्षा मंत्री और हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का नाम सबसे आगे रहा. निशंक के अतिरिक्त आरएस.एस पृष्ठभूमि से आने वाले राज्य उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और राज्य पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ए नाम को लेकर भी खूब चर्चा चली. प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का नाम भी खूब चलाया गया.
विधानमंडल दल की बैठक में नया नेता चुनने के लिये केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार सुबह ही देहरादून पहुंच गये थे. इन सबके बीच भाजपा की बैठक में तीरथ सिंह रावत के नाम पर मोहर लग चुकी है.
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online
यह भी पढ़ें: कुमाऊं का एक राजा जिसके खिलाफ रसोई दरोगा और राजचेली ने षडयंत्र रचा
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…
भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…
उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…
‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…
कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…
बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…