अशोक पाण्डे

पहाड़ के जंगलों से आग के निशान नहीं मिटा सकेगी बारिश

शरद में पीले पड़े पत्तों वाला खूबसूरत लैंडस्केप नहीं यह भरपूर बरसातों वाली जुलाई में बिनसर के जंगल की कल की तस्वीरें है. (Burnt Binsar Forest in Rains)

संसार की दस सबसे सुन्दर जगहों का नाम लेने को कहा जाय तो मैं हर बार बिनसर का नाम लूंगा. अल्मोड़ा से करीब 25-30 किलोमीटर दूर स्थित बिनसर एक संरक्षित वन्य अभयारण्य है और अपने शानदार जंगलों के लिए जाना जाता है. हर महीने एक या दो बार न जाऊं तो जीवन अधूरा सा लगता है. (Burnt Binsar Forest in Rains)

जला हुआ बुरांश का पौधा

इन गर्मियों में समूचा उत्तराखंड अभूतपूर्व जंगली आग की चपेट में आया था. बिनसर भी आया.

तमाम सरकारी दावों और कोशिशों के बावजूद सच्चाई यह है कि बारिश न आती तो इस विकराल आग को बुझाने की कूव्वत और इच्छाशक्ति किसी के पास नहीं थी.

अब जब कि बारिशें आ गयी हैं और बिनसर इस मौसम में अमेजन के जंगलों जितना हरा-भरा हो जाया करता था, इस बार उसे देखना पीड़ादायक था. जले हुए जंगल की यह तस्वीर बताती है कि मनुष्य का लालच और निहायत गैरजरूरी कामों में पैसे तबाह करने वाली हमारी सरकारें प्रकृति को बचाने के लिए कितनी तत्पर हैं. पिछले सप्ताह भर मैंने ऐसे दृश्य पूरे कुमाऊं-गढ़वाल में इफरात में देखे अलबत्ता बिनसर की हालत देख कर मुझे रोना आ गया.

बिनसर में बुरुंशकुटी के नीचे का इलाका

अब होना यह चाहिए कि अगले साल आग न लगे इसके लिए ग्रामीण अंचलों में आग बुझाने की ट्रेनिंग दिया जाना अभी से शुरू कर दिया जाना चाहिए. जंगलात के अधिकारियों से मौक़ा मुआयना कर इन गर्मियों में हुए नुकसान का अंदाजा लगाने को कहा जाना चाहिए. मंत्री-नेताओं को भी अपना हाड़ हिलाकर कुछ दिन पहाड़ में पैदल घूमना चाहिए.

पिछले साल का बिनसर

लेकिन होगा असल में ये कि बारह बच्चों और तीन मास्टरों वाले सरकारी स्कूल के वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा और उसमें अध्यक्ष जी का भाषण होगा. अगले साल जब मई-जून में फिर से आग लगेगी और जनता-सरकार-अफसर-मंत्री, सारे के सारे बरसातों के आने का इन्तजार करेंगे.

एक मौसम ऐसा भी तो आएगा न जब बरसात होगी ही नहीं. उसने हमारे पाप तारने का ठेका थोड़े ही लिया हुआ है!

-अशोक पाण्डे

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago