Featured

रेमी मालेक की यादगार भूमिका के लिए जानी जाएगी बोहेमियन रैप्सोडी

मशहूर पॉप गायक फ्रेडी मरकरी (Freddie Mercury) के जीवनवृत्त पर इस साल एक शानदार फिल्म रिलीज हुई है जिसका नाम है ‘बोहेमियन रैप्सोडी’.

फिल्म में फ्रेडी का किरदार निभाया है रेमी मालेक ने और उनकी यादगार भूमिका के लिए उन्हें इस साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर अवार्ड हासिल हुआ है.

फिल्म ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ में दिखाया गया है कि युवा फ्रेडी बलसारा गायक बनने के ख़्वाब देखता है और अपने सबसे प्रिय बैंड को सुनने तमाम क्लबों में जाया करता है. जब इस ग्रुप का लीड सिंगर उन्हें छोड़ जाता है, फ्रेडी को उसकी जगह काम मिल जाता है. वह अपना नाम बलसारा से बदल कर मरकरी कर लेता है और ग्रुप का नाम क्वीन रख देता है. मरकरी की आश्चर्यजनक आवाज़ और बैंड की हार्ड रॉक कम्पोजीशंस उन्हें तुरंत सफल बना देती हैं. फ्रेडी अपनी गर्लफ्रें मैरी से शादी कर लेता है और अचानक मिली प्रसिद्धि की जटिलताओं से जूझना शुरू करता है. फिर उसकी जिन्दगी में शराब, ड्रग्स और सेक्स की प्रविष्टि होती है और कुछ ही समय में वह अपने ग्रुप से अलग होकर सोलो गायन करने लगता है.

1985 में जब एक महत्वपूर्ण कंसर्ट के लिए क्वीन को बुलावा आता है तो फ्रेडी अपने पुराने साथियों से माफी मांग लेता है और ग्रुप फिर से इकठ्ठा हो जाता है. इसके बाद ‘क्वीन’ की यात्रा पॉप संगीत के इतिहास का न भुलाया जाने वाला अध्याय है जिसे फिल्म ने बहुत बारीकी से दिखाया है.

फिल्म की संगीत सीक्वेंसेज थर्रा देने वाली हैं और फ्रेडी मरकरी के रूप में रेमी मालेक ने अद्भुत काम किया है. उसके काम की ऐसी खूबी है कि वास्तव में फ्रेडी मरकरी की कंसर्ट्स देख चुके अनेक लोग उसमें हू-ब-हू फ्रेडी को देखते हैं. तमाम म्यूजिक बायोपिक्स की तरह ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ भी उसी तरह की कथावस्तु के इर्दगिर्द बुनी गयी है – सफलता, रचनात्मकता, प्रसिद्धि के अभिशाप, लडाइयां, गलत सांगत, गलत फैसले और अंत में उद्धार. जाहिर है इस तरह की जीवन कथाएँ बार-बार फिल्मों का विषय बनती रही हैं और ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ भी उन्हीं में से एक है.

‘बोहेमियन रैप्सोडी’ को उसके संगीत और रेमी मालेक की यादगार भूमिका के लिए देखा ही जाना चाहिए.

बोहेमियन रैप्सोडी
रिलीज: 2 नवम्बर 2018
कलाकार: रेमी मालेक, लूसी बौयनटन, टॉम हॉलैंडर
निर्देशक: ब्रायन सिंगर
स्टूडियो: ट्वेंटिएथ सेंचुरी फॉक्स
अवधि: 134 मिनट

वाट्सएप में काफल ट्री की पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

उत्तराखंड के पहाड़ों का कटु सत्य है पायर “चिता”

विनोद कापड़ी द्वारा निर्मित चर्चित फ़िल्म पायर "चिता" पूरे देश में रिलीज गई है. 26…

2 days ago

डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया: उत्तराखंड के इतिहास, समाज और अर्थव्यवस्था को समझने की एक दृष्टि

पिछली कड़ी : धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’ डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया की पुस्तक, "द कुमाऊं…

2 days ago

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

2 weeks ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

3 weeks ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

3 weeks ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

3 weeks ago