‘वसुधैव कुटुंबकम-वंदे भारंगम’ की टैगलाइन के साथ दुनिया के सबसे बड़े नाट्य महोत्सव का 24वां संस्करण एक फ़रवरी से देश के 15 शहरों में आयोजित किया जा रहा है. भारंगम-24 के दौरान देश के 21 शहरों में डेढ़ सौ नाट्य प्रस्तुतियाँ, कार्यशालाएं, चर्चाएँ और मास्टर क्लासेज का आयोजन किया जा रहा है. एनएसडी के अध्यक्ष परेश रावल द्वारा संस्थान के पूर्व छात्र पंकज त्रिपाठी को इस उत्सव का ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया गया है. (Bharat Rang Mahotsav Ramnagar)
नाट्य उत्सव की शुरुआत मुम्बई में एक फ़रवरी को मुंबई में नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स से हुई और समापन 21 फ़रवरी को दिल्ली में होगा. इस दौरान 15 फ़रवरी से नैनीताल जिले के रामनगर में भी भारत रंग महोत्सव की प्रस्तुतियाँ होंगी. 15 फ़रवरी से 21 फ़रवरी तक रामनगर के नारायण दत्त तिवारी सभागार में हर दिन एक नाटक का मंचन देखने को मिलेगा. गौरतलब है कि भारंगम-24 का आयोजन भारत के 15 शहरों में किया जा रहा है और रामनगर इन में से एक है. रामनगर में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा यह आयोजन शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल के सहयोग से किया जा रहा है. शाइनिंग स्टार स्कूल लम्बे समय से रामनगर में रंगमंच को बढ़ावा देने के काम में जुटा हुआ है.
तो देखिए भारंगम रामनगर में होने वाले नाटकों की सूची और विश्वस्तरीय नाटकों का लुत्फ़ उठाइए-
इस बार रंग महोत्सव का आयोजन दिल्ली-मुंबई सहित अगरतला, बेंगलुरु, भुज, भुवनेश्वर, डिब्रूगढ़, गंगटोक, जोधपुर, पटना, पुणे, रामनगर, श्रीनगर, वाराणसी और विजयवाड़ा में किया जा रहा है. (Bharat Rang Mahotsav Ramnagar)
युगमंच नैनीताल : रंगमंच और सिनेमा जगत को नामचीन कलाकार देने वाला थिएटर ग्रुप
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…
सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…
जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…
उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…
लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…
पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…