संस्कृति

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) का ‘भारत रंग महोत्सव’ रामनगर में आज से

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) का भारत रंग महोत्सव आज से नैनीताल जिले के रामनगर में शुरू होने जा रहा है. विश्व का सबसे बड़ा थिएटर फेस्टिवल इस साल 1 फ़रवरी को मुंबई से शुरू हुआ था. यह भारत रंग महोत्सव का 25वां वर्ष है जो कि 1 फ़रवरी से 21 फ़रवरी तक भारत के 15 शहरों में आयोजित किया जा रहा है. इस 21 दिवसीय थिएटर फेस्टिवल में 150 से अधिक नाटकों का प्रदर्शन, कार्यशालाएं, चर्चाएं और मास्टर क्लास शामिल है. (Bharat Rang Mahotsav Ramnagar)

महोत्सव की शुरुआत 15 फरवरी को शाम 6:00 बजे ‘तानी ला तान्यो’ नाटक के साथ होगी. 16 फ़रवरी को ‘कित्तनखोला’, 17 फ़रवरी को ‘जलियाँवाला बाग  फाइल्स’, 18 फ़रवरी रूसी नाटक ‘कास्टिंग’ और 19 फ़रवरी को ‘क्लेसह’ का मंचन किया जाएगा.

थिएटर फेस्टिवल का समापन 20 फ़रवरी को ‘तीलू रौतेली’ नाटक से होगा. इस नाटक में उत्तराखंड की महिला योद्धा के बारे में प्रस्तुति दी गई है.

इसे भी पढ़ें : तीलू रौतेली की दास्तान

रामनगर लंबे समय तक रंगमंच के क्षेत्र में कोलकाता के बाद सबसे बड़ा नाट्य महोत्सव आयोजित करने वाला शहर रहा है. एक दशक से ज़्यादा तक चले इस बड़े आयोजन के प्रभाव की वजह से कला और कलाकारों को सम्मान देने के लिए रामनगर वासी हमेशा बड़ी संख्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत करते रहें है. रामनगर के रंगमंच के समृद्ध इतिहास को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा आयोजित भारत रंग महोत्सव रामनगर के लिए किसी उपहार से कम नहीं है.

रामनगर में यें थिएटर फेस्टिवल राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय तथा शाइनिंग स्टार स्कूल के सहयोग से 15 फरवरी से आयोजित किया जा रहा है. रंगमंच प्रेमियों को पंडित एन.डी. तिवारी ऑडिटोरियम, रामनगर में अगले पांच दिनों तक एक से बढ़कर एक नाटक देखने को मिलेंगे

यह जानकारी रामनगर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई. जहाँ नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के अधिकारी तथा सहयोगी मौजूद थे. इस प्रेस वार्ता में शाइनिंग स्टार संस्था के प्रबंधक डी. एस.नेगी, प्रोफेसर भरत गुप्त उपाध्यक्ष राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय सोसाइटी, एनएसडी के सहायक प्रोफ़ेसर राम जी बाली और एनएसडी के अन्य प्रतिष्ठित सदस्य मौजूद थे. 

इस वर्ष के भारंगम के लिए “वसुधैव कुटुंबकम-वंदे भारंगम” को टैगलाइन बनाया गया है. यह रंगमंच के माध्यम से वैश्विक एकता को बढ़ावा देने, सामाजिक सद्भाव को समृद्धि प्रदान करने के उद्देश्य का प्रतिरूप है. (Bharat Rang Mahotsav Ramnagar)

युगमंच नैनीताल : रंगमंच और सिनेमा जगत को नामचीन कलाकार देने वाला थिएटर ग्रुप

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

14 hours ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

5 days ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

5 days ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

5 days ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

6 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

1 week ago