समाज

भानुराम सुकोटी का एक कवर गीत

भानुराम सुकोटी उस पीढ़ी के प्रतिनिधि गायक थे जब रेडियो मनोरंजन का बादशाह हुआ करता था. भानुराम सुकोटी बेहतरीन साजिंदे, गायक और गीतकार थे. वे तबला और सारंगी के उस्ताद थे, सितार और हारमोनियम भी बजाय करते थे.  वड्डा, पिथौरागढ़ के सुकोट में पैदा होने की वजह से वे सुकोटी कहलाना पसंद करते थे.

भानुराम महान कुमाऊनी लोकगायिका कबूतरी देवी के रिश्तेदार भी थे. कबूतरी देवी ने उनके लिखे कई गीत आकाशवाणी के लिए भी गाये. पुरुषप्रधान मानसिकता की वजह से भानुराम को कहीं कबूतरी देवी का गुरु भी कहा जाने लगा. भानुराम उनके गुरु तो नहीं थे बहरहाल दोनों एक साथ संगत जरूर किया करते थे. दोनों ही उत्तराखण्ड में शिल्पकार कही जाने वाली दलित जाति की उस उपजाति से थे जिसके काम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा लोकसंगीत हुआ करता है.  

भानुराम सुकोटी

उनके बारे में पिथौरागढ़ के रहने वाले लोकगायक और रंगकर्मी धीरज कुमार लोहिया बताते हैं. “मैं 2005 में गुरु जी से मिला था पहली बार जब उन्हें देखा तो लगा कि ये कोई योगी महात्मा हैं. लम्बी दाढ़ी, चूड़ीदार पायजामा, गोल सोरियाली टोपी, जिसके बीच में चारों ओर से पैबन्द आते हैं और चमकदार चेहरा. क्योंकि मैं संगीत में विशेष रुचि लेता था तो गुरु जी भी मुझे प्रेम करते थे. उन्होंने अपने जीवन में जातिवाद के दंश को बहुत करीब से झेला था जिसका वो अक्सर जिक्र भी किया करते थे. उन्होंने मुझे तथा फुर्सत गुरु जैसे कितने ही बच्चों को निशुल्क संगीत की शिक्षा दी.

भानुराम सुकोटी

गुरु का वर्णन उनके भजनों में अक्सर मिलता है. आडम्बर पर उन्होंने हमेशा कड़ा प्रहार किया है. उनका एक भजन ‘इन नैनों ने सब कुछ देखा नहीं देखे भगवान, वाको रूप अनेक. बखाने न कोई पहचाने ध्यान नेत्र से जो कोई देखे, सो ईश्वर पहचाने पतित भानु बिन सतगुरु पाए न दिखे भगवान. भानुराम सुकोटी का निधन 6 जनवरी 2016 को हुआ.”

भानुराम सुकोटी के एक लोकप्रिय गीत को पुनर्प्रस्तुत किया है युवा गायक करन जोशी ने. आप भी सुनिए…

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago