सिनेमा

हास्य की दुनिया का बेजोड़ बादशाह मिस्टर बीन

अपनी बचकानी शरारतों, शारीरिक अंगों के अजीब-ओ-गरीब हरक़त और अस्पष्ट संवादों के साथ कॉमेडी फिल्मों के माध्यम से हंसी पैदा करने वाले रोवन एटकिंसन का चेहरा ‘मिस्टर बीन’ के नाम से ही पूरी दुनिया में जाना जाता है. हर काम को करने का ‘मिस्टर बीन’ का अलग अंदाज है. बेवकूफी भरी उसकी कारगुजारियां कभी हल्का-फुल्का व्यंग पैदा करती हैं तो कभी कभी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाने को विवश कर देती हैं. भूरे रंग का भालू वाला खिलौना उसका खास दोस्त है.

अपनी खास अदाओं से दुनियाभर के लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाले प्रसिद्ध थिएटर आर्टिस्ट, फ़िल्म अभिनेता और लेखक रोवन एटकिंसन का जन्म 6 जनवरी 1955 को कॉन्सेट, डरहम (इंग्लैंड) में हुआ. उनके पिता एक किसान और व्यवसायी थे. 1975 में उन्होंने द कक्वीन्स कालेज, आक्सफोर्ड से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एमएससी तक पढ़ाई करने के दौरान अभिनय के क्षेत्र में शुरुआत की. रोवन आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ड्रामाटिक सोसायटी में अभिनेता और स्क्रिप्ट लेखक के तौर पर जुड़े. बीबीसी रेडियो 3 के लिए एटकिंसन ने 1979 में द एटकिंसन पीपल नाम से एक बहुत प्रसिद्ध कार्यक्रम पेश किया. इस कार्यक्रम में महान लोगों के चरित्र में एटकिंसन अभिनय करते थे और उनके काल्पनिक साक्षात्कार लिए जाते थे. इस पूरी सीरीज को एटकिंसन के दोस्त रिचर्ड कर्टिस ने लिखा.

बहुत कम लोगों को पता है कि इस प्रसिद्ध अभिनेता को ‘हकलाने’ की समस्या है. अपने खास अभिनय से रोवन ने अपनी इस शारीरिक कमी को पूरी तरह ढक लिया और फिजिकल कामेडी के द्वारा मिस्टर बीन के किरदार को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई. रॉवन एटकिंसन ने रंगमंचीय प्रस्तुतियों से अपने अभिनय कैरिअर की शुरुआत की, उसके बाद टीवी और सिनेमा के क्षेत्र में भी खूब नाम कमाया. मिस्टर बीन के चरित्र पर आधारित एनिमेटेड कार्टून सीरीज भी बहुत प्रसिद्ध हुई. अपने कैरिअर के शुरुआती दिनों में ही उन्हें बीबीसी के टीवी कार्यक्रम नॉट डी नाइन ओ क्लाक न्यूज के लिए प्रतिष्ठित बाफ्टा अवार्ड मिला. 1983 में जेम्स बॉन्ड सीरीज की फ़िल्म नैवर से नैवर अगेन में भी उन्होंने एक छोटा किरदार निभाया. 1981 में अपनी रंगमंचीय प्रस्तुति के लिए उन्हें ऑलीवर अवार्ड भी प्राप्त हुआ.

एटकिंसन का सबसे प्रसिद्ध किरदार ‘मिस्टर बीन’ 1990 में थेम्स टेलीविजन पर आधे घण्टे के धारावाहिक के तौर पर शुरू हुआ. एटकिंसन और उनके यूनिवर्सिटी के समय के पुराने साथी रिचर्ड कर्टिस ने इस सीरीज को मिलकर लिखा. ज्यादातर समय भूरे कोट पैंट में नजर आने वाला यह हंसोड़ चरित्र रेस्टॉरेंट, स्कूल, परीक्षा हॉल, गोल्फ कोर्ट, पार्क, स्विमिंग पूल, ट्रेन, चर्च, हवाई यात्रा, अस्पताल या शॉपिंग करते हुए हर जगह अपनी अप्रत्याशित बेवकूफाना हरकतों से दर्शकों के दिलों को गुदगुदाने में बेहद सफल रहा. भारत में पोगो चैनल के माध्यम से ‘मिस्टर बीन’ हर घर तक पहुंचा. इस किरदार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल रही दो फिल्मों बीन (1997) और मिस्टर बीन्स होलिडे (2007) में बड़े पर्दे पर भी प्रस्तुत किया गया. 2012 में अभिनय से सन्यास की घोषणा करने के बाद मिस्टर बीन ने 2016 में फिर से वापसी की. उन्होंने एक चीनी फ़िल्म में भी मिस्टर बीन की भूमिका निभाई.

1980 में रोवन एटकिंसन की मुलाकात मेकअप आर्टिस्ट सुनेत्र सेस्ट्री से हुई, दोनों ने 1990 में शादी की. इनके दो बच्चे हैं. 2015 में इनके बीच तलाक़ हो गया. रोवन एटकिंसन कारों के शौकीन हैं, कार रेसिंग में भी हाथ आजमाते हैं. लेखकों-अभिनेताओं के अधिकारों के लिए भी आवाज उठाते हैं.

रोवन एटकिंसन की मौत की अफवाहों ने 3 बार उनके प्रशंसकों के बीच खलबली मचाई है. जुलाई 2018 में ‘मिस्टर बीन’ के कार दुर्घटना में मौत की खबर वायरल हुई. यह ख़बर दरअसल कम्प्यूटर वायरस फैलाने की एक कोशिश थी. अपनी मौत की अफवाह का खंडन करने के लिए रोवन एटकिंसन ने 19 जुलाई 2018 को मजाकिया ट्वीट किया – I am Not Dead. Trust Me.

आज के इस समय में जब हंसने-मुस्कुराने के मौके लगातार कम होने लगे हैं तब हमारे आसपास ही रहने वाले, सामान्य आदमी की तरह दिखने वाले ‘मिस्टर बीन’ जैसे किरदार अभी भी टीवी, यूट्यूब आदि जगहों पर हर उम्र के लोगों को कुछ पल खिलखिलाने का मौका देते हैं.

हेम पंत मूलतः पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं. वर्तमान में रुद्रपुर में कार्यरत हैं. हेम पंत उत्तराखंड में सांस्कृतिक चेतना  फैलाने  का कार्य कर रहे  ‘क्रियेटिव उत्तराखंड’ के एक सक्रिय सदस्य हैं .  

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

5 days ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

1 week ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

1 week ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

1 week ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

2 weeks ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

2 weeks ago