हैडलाइन्स

इस अंदाज में नहीं सुना होगा कभी लोकगीत ‘बेड़ू पाको’

जगजीत सिंह ‘निशात’ वर्तमान में जयपुर में रहते हैं. पेंटिंग, गायकी का शौक रखने वाले जगजीत जी राजस्थान के ज़ियोलोजी विभाग से रिटार्यड हो चुके हैं. उनके गायन से संबंधित वीडियो CSamdar यूट्यूब चैनल पर देखे जा सकते हैं.           
(Bedu Pako Baramasa Jagjeet Nishat)

जगजीत सिंह ‘निशात’ को प्रारंभिक संगीत शिक्षा अपने परम पूज्य ताऊजी स्व. सेवा सिंह जी से प्राप्त हुई जो पटियाला घराने के उस्ताद आशिक अली खा के मित्र व उन के मामू उस्ताद अमीर अली खां साहिब के शागिर्द थे. इसके बाद अरकी हिमाचल प्रदेश के स्व. पं. जगन्नाथ भार्गव पंडित रातानजंकर जी के शिष्य स्व. महाराज किशोर कपूर व उस्ताद अजीजुद्दीन खां से भी उन्होंने सीखा.

उस्ताद वहीद खा के प्रमुख शिष्य पं. प्राणनाथ जी के गायन का गहन अनुभव और स्व. बेगम अख्तर का किराना घराने से संगीत शिक्षा प्राप्त करने का परामर्श उन्हें धारवाड़ के पं. संगमेश्वर गुरुव की शरण में ले गया जिनके स्व. पिता गणपत राव जी, उस्ताद अब्दुल करीम खां साहेब के शिष्य थे.
(Bedu Pako Baramasa Jagjeet Nishat)

इस प्रकार जगजीत सिंह ‘निशात’ का गायन संगीत से कहीं अधिक एक परिव्राजक की कला यात्रा का व्यक्तिगत अनुभव है. इस यात्रा में उनकी चित्रकला व साहित्य भी बराबर शामिल है. वे एक समर्थ पोट्रेट पेंटर और एक रचनाधर्मी शायर, कवि, लेखक भी हैं. ललित कलाओं की मर्मानुभूति के लिए वे कलागुरू हरीश चन्द्र राय का शिष्यत्व स्वीकारते हैं.

जगजीत सिंह ‘निशात’ वर्तमान में जयपुर में रहते हैं उनसे +919414212988 पर संपर्क किया जा सकता है. यह वीडियो CSamdar यूट्यूब चैनल से  साभार लिया गया है. इस गीत को उनके यूट्यूब चैनल पर भी सुना जा सकता है :
(Bedu Pako Baramasa Jagjeet Nishat)

-काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago