Featured

अल्मोड़ा-बिनसर-कसारदेवी में एक अद्भुत दिन

अंग्रेज़ी में एक कहावत है – “You made my day!”

ये कहावत अक्सर तब बोली जाती है जब किसी इंसान की वजह से आपका दिन बन जाए, पर तब क्या बोला जाए जब एक दिन के वजह से ही आपका दिन बन जाए! एक प्रकृति प्रेमी और फोटोग्राफर होने के कारण अक्सर ऐसा होता है कि एक खूबसूरत दिन, पूरा दिन और जीवन सफल कर देता है और आपको दुनिया भर की दौलत, शोहरत मिलने से भी बढ़ कर कुछ दे जाता है. (Beautiful Day in Almora Binsar Kasardevi)

ऐसा ही एक दिन गुजरा बीते 2 अक्टूबर को जिसकी शुरुआत हुई सुबह सुबह बिस्तर से उठते ही शानदार इन्द्रधनुष से, जो शायद कई वर्षों के बाद इतना सुंदर दिखाई दिया. उसके बाद दिन में बिनसर के जंगल में छोटे किन्तु एडवेंचर और प्रकृति से भरपूर ट्रेक को कर जंगल के बीचों बीच स्थित निर्मल बहते पानी की धारा तक पहुंचे. (Beautiful Day in Almora Binsar Kasardevi)

इस दौरान बीच में तरह तरह के जंगली फूल भी मिले. शाम को कसार देवी आते आते अद्भुत हिमालय सामने दिख रहा था जो ढलते सूरज की रोशनी में अपनी स्वर्णिम आभा बिखेरने लगा.

नंदा देवी और त्रिशूल की सोने जैसी चमक तो देखने लायक थी जो भी उस रास्ते गुजरा बस खड़े होकर इस आनंददायक दृश्य को निहारता रहा.

और इस तरह वह दिन बना That day which made my day! इस पूरे दिन में लिए फोटोग्राफ्स में से कुछ चुनिंदा फोटो

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

जयमित्र सिंह बिष्ट
अल्मोड़ा के जयमित्र बेहतरीन फोटोग्राफर होने के साथ साथ तमाम तरह की एडवेंचर गतिविधियों में मुब्तिला रहते हैं. उनका प्रतिष्ठान अल्मोड़ा किताबघर शहर के बुद्धिजीवियों का प्रिय अड्डा है. काफल ट्री के अन्तरंग सहयोगी.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

6 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

3 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

3 weeks ago