समाज

अब सुनने को नहीं मिलते हैं पहाड़ के मेलों में ‘बैर’

वैरा जिसे बैर भी कहते हैं,  इसका शाब्दिक अर्थ संघर्ष है जो गीत-युद्ध के रूप में गायकों के बीच होता है. इसमें एक पक्ष दूसरे को पराजित करने की चेष्टा करता है. अपने पक्ष का समर्थन और दूसरे पक्ष का खण्डन करने के लिए सैकड़ों तुकान्त-अतुकान्त, सम्बद्ध-असम्बद्ध पद उसी स्थान पर तुरन्त बना लिये जाते हैं. कल्पना, कौशल तथा तर्क बुद्धि के बाधार पर परस्पर विजय पाने की प्रवृत्ति रहती है. बैरा गाने वालों को यहां अच्छी प्रतिष्ठा है. पूर्वोत्तर भाग में तो विवाह के अवसर पर बर एवं कन्या पक्ष के लोग अपने-अपने बैरिया (वैरा गाने वाला) साथ रखते हैं.
(Bair Traditional Folk of Uttarakhand)

बैरा गाते समय किसी वाथ यंत्र का प्रयोग नहीं होता है. कंठ स्वर के आधार पर इनका क्रम चलता है. इनका प्रचलन विशेषत: किसी मैले के अवसर पर होता है. रामेश्वर का मेला जो मकर संक्रान्ति को पिठौरागढ़ के दक्षिणी सीमान्त पर रामगंगा और सरयू के संगम पर मनाया जाता है. पिठौरागढ़ के उत्तर में जौलजीवी नामक स्थान बहुत बड़ा मेला लगता है जो लगभग महीने भर चलता है. इन मेंलों में अन्य गीत शैलियों के साथ बैरा का गान होता है. जंगल में कार्य करने के लिए गये हुए स्त्री, पुरुष भी बैरा गाते हैं जो निस्तव्य वातावरण में अत्यन्त मुखर रूप में परिश्रुत होकर श्रोताओं को आकर्षित करता है.

कोई भी गायक ‘बैरिया’ बैरा गीत आरम्भ कर देता है. वह किसी आश्चर्यपूर्ण घटना का दृश्य का वर्णन करते हुए प्रतिद्वन्दी से उसके विषय में प्रश्न करता है? उसके चुप हो जाने पर प्रतिद्वन्दी गायक आलाप लेते हुए गीत आरम्भ करके पहले उसे प्रश्न का उत्तर देता है और फिर अपनी ओर से उसी प्रकार प्रश्न करता है. प्रथम गायक उसका उत्तर देता है और कट नया प्रश्न करता है.

प्रश्न उत्तर का यह क्रम खण्ड गति से चलता रहता है. बैरा में कही जाने वाली पंक्तियों की संख्या निश्चित नहीं रहती फिर भी एक बार कही गयी पंक्तियों में एक प्रश्न और एक उत्तर का क्रम प्राय: रहता है. प्रश्न की विशेषता उसके दुरूह और गूढ़ हाने में है. उसका उत्तर जितना युक्ति युक्त होगा उतना हो बैर श्रेष्ठ होगा. उक्ति वैभव, प्रत्युत्पन्न मति, कल्पना-शक्ति, लम्बी सांस आदि की सहायता से उत्तर देकर श्रोताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है.
(Bair Traditional Folk of Uttarakhand)

बैर का विषय राजनीति, पुराण, रीति, समाज आदि किसी से सम्बन्धित हो सकता है. इसमें गायक का दृष्टिकोण प्रधान न होकर व्यंग्य का कटाक्ष प्रधान रहता है. वर्णन के लिए वही उपादान ग्रहण किये जाते है जो किसी गुण के लिए प्रसिद्ध हों. इसलिए गायक किसी सामाजिक विषमता या ऐसे व्यक्ति को लक्ष्य में रखता है जो किसी विशेषता से युक्त हो. बनिया अपनी लोभी प्रवृत्ति के लिए प्रसिद्ध होता है. घर में अकेली रखने वाली स्त्री प्रायः इधर-उधर तांक-झांक करती है.

सांसारिक कष्टों से भयभीत होने वाले लोग गृहत्यागी बन जाते हैं. ये ऐसी प्रवृत्तियां है जिन्हें गायक पकड़ता है और प्रश्न का विषय बनाता है. अनेक समसामयिक विषय के रूप में ग्रहण किये जाते हैं. बैरों का दूसरा स्वरूप भी है. जिसमें पंक्तियाँ में परस्पर सम्बद्धता मिलती हैं. इस प्रकार के गीत बैर नाम से अब शिक्षितों द्वारा लिखे जाने लगे हैं.

बैर की परम्परा अब लुप्त होने की कगार पर है.

डॉ. भवानी दत्त उप्रेती का लेख. यह लेख डी. लिट् उपाधि हेतु उनके शोध प्रबंध ‘पिठौरागढ़ संभाग की बोली और उसका लोक साहित्य’ से लिया गया है.
(Bair Traditional Folk of Uttarakhand)

इसे भी पढ़ें : तराई भाबर में जमीनों की लूट का इतिहास

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 days ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 days ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 days ago

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

1 week ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

2 weeks ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

2 weeks ago