Featured

दिलीप कुमार बोले – आशा परी बहुत नाम कमाएगी

गुज़रे दिनों की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख की मां का नाम सलमा था, सलमा इब्राहीम लाखड़ावाला. बच्चूभाई मोतीलाल पारेख से शादी करके वो सुधा हो गयी थी. बहुत हंगामा हुआ था दोनों के परिवार में. लेकिन मोहब्बत किसी भी किस्म की ऊंच-नीच को नहीं मानती.

मज़हब की दीवारें भी कोई मायने नहीं रखतीं. ज़बरदस्त विरोध के बावजूद दोनों ने कोर्ट में विवाह किया. बच्चूभाई को परिवार और व्यापार से बेदखल कर दिया गया.

उन दिनों गांधी जी ने अंग्रेज़ों के विरुद्ध ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन छेड़ रखा था. आशा की मां सलमा आज़ादी की दीवानी थी. एक बार जुलूस को पुलिस ने रोक लिया. लेकिन आज़ादी के मतवाले न माने. तब धर-पकड़ हुई. सलमा गिरफ़्तार होते होते बचीं. उस समय आशा उनके पेट में थी.

यदि वो गिरफ्तार हो जातीं तो आशा का जन्म जेल में हुआ होता. कुछ दिन बाद आशा का जन्म हुआ. वो 02 अक्टूबर 1942 का दिन था. महात्मा गांधी का जन्म दिन.

आशा की नानी अस्मा ने बच्ची का नाम ज़ुलेखा रखने की सलाह दी. लेकिन पंडितों ने कुंडली में नाम का पहला अक्षर निकाला – क या ग. तय हुआ कि बच्ची का नाम कृष्णा रखा जाए. किसी ने सुझाव दिया कृष्णा नहीं गंगूबाई ठीक होगा. जितने मुंह उतने नाम. आख़िरी फैसला मां-बाप पर छोड़ दिया गया. उन्होंने नाम दिया आशा.

आशा बड़ी हुई. फिल्मालय के शशधर मुख़र्जी ने पहला ब्रेक दिया – दिल देके देखो. दिलीप कुमार के मित्र थे शशधर. एक दिन दिलीप कुमार सेट पर आये. उन्हें आशा बहुत अच्छी लगी. जैसे कोई परी उतर आई हो आसमान से. शशधर ने बताया कि ये फ़िल्म की नयी हीरोइन है – आशा.

दिलीप कुमार बोले – आशा परी. बहुत नाम कमाएगी.

जाने क्यों शशधर नहीं माने. उन्होंने सोचा. मज़ाक किया है युसूफ ने. अगर शशधर गंभीर हो गए होते तो आशा का नाम आशा परी होता लेकिन नियति में उसे आशा पारेख के नाम से ही मशहूर होना लिखा था.

आशा पारेख ने नासिर हुसैन की फिल्म ‘दिल देके देखो’ (1959) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. दोनों ने ‘तीसरी मंजिल’ और ‘कारवां’ समेत सात फिल्मों में साथ काम किया है.

बाद में 1992 में उन्हें  द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया. आशा पारेख  1959 से 1973 के मध्य सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों  में से एक थीं .अभिनेत्री होने के साथ निर्माता और निर्देशक भी हैं. उनका हमेशा ही फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा दखल रहा.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

अब हल्द्वानी में पहाड़ी उत्पादों के सबसे विश्वसनीय ब्रांड ‘मुनस्यारी हाउस’ की शुरुआत

आपको मुनस्यारी की दुर्लभ राजमा कि तलाश है या फिर कुमाऊं-गढ़वाल के उच्च हिमालयी क्षेत्रों…

2 hours ago

खड़कमाफी के जीवन में एक दशक से विचरते एकदंत गजराज

खड़कमाफी के जंगलों और आबादी के बीच पिछले लगभग एक दशक से एक परिचित छाया…

4 hours ago

क्या उत्तराखंड, पारिस्थितिक वहन क्षमता को लागू कर सकता है?

हाल ही में मेरी उत्तराखंड यात्रा, हरिद्वार, मसूरी, देहरादून और टिहरी, ने मुझे यह गहरा एहसास कराया कि…

3 weeks ago

कानिया के प्रेम में दीवानी सुबनी : लोककथा

रात ढलते ही जब सुबनी और लाली दोनों बहनें पानी भरने के लिए गाँव के…

4 weeks ago

चीड़ की छाल को कलाकृतियों का रूप दे रहा एक कलाकार

चीड़ के जंगल उत्तराखण्ड के कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्र में 900 से 1500 मीटर की ऊंचाई पर बहुतायत में पाये…

4 weeks ago

मेरी यादों का पहाड़ : एक बहुआयामी किताब

2013 सन् में नेशनल बुक ट्रस्ट ने देवेन्द्र मेवाड़ी की किताब 'मेरी यादों का पहाड़' छापकर सराहनीय…

4 weeks ago