हैडलाइन्स

केजरीवाल अर्बन नक्सल है: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की गर्मी अभी से सियासती गलियारों में महसूस की जा सकती है. आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल देहरादून आकर रोडशो के द्वारा शक्ति प्रदर्शन भी कर चुके हैं. आप द्वारा कर्नल कोठियाल को अपना मुख्यमंत्री चेहरा बनाने के बाद से आरोप-प्रत्यारोपों का एक नया दौर शुरु हो गया है.
(Arvind Kejriwal is Urban Naxal TSR)

आज पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि केजरीवाल तो देखिये नक्सल है अर्बन नक्सल है. वह रूप बदलता रहता है बहरूपिया है. या मैं कहूं गिरगिट की तरह रंग बदलता है तो ऐसे गिरगिटों पर उत्तराखंड विश्वास नहीं कर सकता.

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुये कहा कि राज्य सरकार ने कोई ऐसा काम नहीं किया है कि कोई दाग सरकार के ऊपर नहीं लगे हैं निष्क्रियता के कोई दाग सरकार के ऊपर नहीं लगे हैं. तमाम विपरीत परिस्थितियों में कोविड जैसी महामारी के समय में भी सरकार ने जो परफोर्मेंस और जो विकास के जो मुद्दे हैं उनको प्राथमिकता में रखा है और बहुत बढ़िया बेहतरीन काम किया है.
(Arvind Kejriwal is Urban Naxal TSR)

आम आदमी पार्टी द्वारा कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने के बाद से ही सोशियल मीडिया में आप विरोधी पोस्ट की जा रही हैं. आप के विरोध में की जा रही पोस्ट में अब कर्नल कोठियाल सीधे निशाने पर हैं. अब कर्नल कोठियाल की देशभक्ति तक पर सवाल उठाकर अपमानजनक और अभद्र पोस्ट करने से भी विरोधी नहीं चूक रहे हैं.
(Arvind Kejriwal is Urban Naxal TSR)

उत्तराखंड से संबंधित एक ग्रुप में की गयी पोस्ट का स्क्रीनशॉट

–काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

2 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

5 days ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

5 days ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

1 week ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

1 week ago

कामिनी तुम कौन?

पानी बरस रहा है. जब भी पानी बरसता है, देखता हूं पेड़-पौधे बहुत खुश हो जाते…

1 week ago