हैडलाइन्स

पहाड़ी टोपी पहनकर पहाड़ियों को टोपी पहनाने लगे अक्षय कुमार

हाल ही में ओटीटी प्लेटफोर्म हॉट स्टार पर अक्षय कुमार की एक फिल्म रिलीज हुई है. फिल्म बनने के दौरान से ही उत्तराखंड राज्य में चर्चाओं में रही थी क्योंकि फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई थी. कठपुतली नाम की इस फिल्म का कुछ हिस्सा उत्तराखंड में शूट हुआ है. फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाक़ात की थी.
(Akshay Kumar Film Uttarakhand Shooting)

सोशियल मीडिया में मुलाक़ात की तस्वीर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने फेसबुक पेज पर अक्षय कुमार को अपना मित्र बताते शेयर की थी. इस साल फरवरी में हुई इस मुलाक़ात के बाद अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रांड एम्बेसडर बनाये जाने जैसी खबरें भी आई.

मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के दौरान अक्षय कुमार ने उत्तराखंड की पारम्परिक टोपी भी पहनी लेकिन हाल में आई उनकी फिल्म देखकर लगता है कि वह उत्तराखंड के लोगों को ही टोपी पहना रहे हैं. अक्षय कुमार की फिल्म में मसूरी और देहरादून के दृश्यों को हिमाचल प्रदेश का कहकर दिखाया गया है. यह जांच का विषय भी है कि क्या अक्षय कुमार की इस फिल्म को निर्माण के दौरान किसी प्रकार की सब्सिडी भी दी गयी?
(Akshay Kumar Film Uttarakhand Shooting)

यह पहला मामला नहीं है जब उत्तराखंड में शूटिंग कर उसे फिल्मों में दूसरे नाम से दिखाया गया है. यह उत्तराखंड के राजनेताओं के स्टार्स के आगे लमलेट होने का ही नतीजा है कि आज हमारे राज्य में फिल्मों के शूटिंग होने के बाद भी न तो स्थानीय लोगों को रोजगार के अच्छे अवसर मिलते हैं न इन पर्यटक स्थलों का नाम बताकर किसी प्रकार के अन्य अवसर बढ़ते हैं.

उत्तराखंड के राजनेता राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात रखने हमेशा से ही कमजोर साबित हुये हैं. यह उत्तराखंड का दुर्भाग्य है कि राज्य के लोगों के अधिकारों की राष्ट्रीय स्तर पर बात रखने वाला एक भी नेता हमारे पास नहीं है. हां यह जरुर है कि महीने छः महीने में कोई न कोई नेता ऐसा बयान जरुर दे देता है जिससे उत्तराखंड की जगहंसाई जरुर हो जाती है.
(Akshay Kumar Film Uttarakhand Shooting)

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago