हैडलाइन्स

अजय भट्ट केन्द्रीय मंत्रीमंडल में शामिल

उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र में नैनीताल लोकसभा सीट से सदस्य अजय भट्ट को मोदी सरकार की नई कैबिनेट में जगह दी गयी है. केन्द्रीय कैबिनेट में बड़े बदलावों की ख़बर के साथ अजय भट्ट भी दिल्ली को रवाना हो चुके थे. उसके बाद से ही यह कयास लगाये जा रहे थे कि नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में अजय भट्ट भी शामिल हो रहे हैं.
(Ajay Bhatt in Central Cabinet)

दिल्ली में होने वाले आज के शपथ ग्रहण समारोह में 43 सांसद शपथ ले रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह शाम 6 बजे से दिल्ली में होना है. माना जा रहा है कि नये मंत्रिमंडल में ज्योतिराज सिंधे, नारायण राने, अनुप्रिया पटेल, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट आदि शामिल किये जा रहे हैं. कैबिनेट में नये चेहरों के साथ

अजय भट्ट के शामिल होने के अलावा उत्तराखंड से लोकसभा सदस्य रमेश पोखरियाल निशंक पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं. रमेश पोखरियाल निशंक केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के पद पर थे. रमेश पोखरियाल निशंक के अतिरिक्त कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावडेकर, हर्षवर्धन जैसे बड़े नाम भी हैं.
(Ajay Bhatt in Central Cabinet)

–काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

4 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago