समाज

उत्तराखंड के एक गांव में लोगों ने मरीज को हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाने के लिये जुटाए 2 लाख रुपये

बीती शाम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री फेसबुक के माध्यम से सीधे जनता के जवाब देते दिखे. इस साल के उत्तराखंड बजट पर राज्य की जनता से सीधे संवाद में मुख्यमंत्री ने अपनी एयर एम्बुलेंस सेवा की जमकर तारीफ़ की. Air Ambulance Service in Uttarakhand

उत्तराखंड की एयर एम्बुलेंस सेवा की हालत क्या है इसके लिए एक दिन पहले की घटना काफी है. चमोली जिले में एक गांव है उस्तोली. बीते बुधवार के दिन रात के समय स्थानीय बाजार से लौट रहा गांव का युवक प्रदीप सीढ़ियों से गिर गया.

गंभीर चोट के कारण वह रातभर वहीँ पड़ा रहा. अगली सुबह उस्तोली गांव के लोग प्रदीप को सीएचसी सेंटर ले गये. जाहिर है जैसा पहाड़ के मरीजों के लिये यहां के अस्पताल रेफर सेंटर से अधिक कुछ हैं नहीं सो इस मामले में भी प्रदीप को पहले गोपेश्वर रेफर किया गया जहां से ऋषिकेश एम्स में उसे फिर रेफर किया गया.

इन मौकों के लिये ही उत्तराखंड सरकार की एयर एम्बुलेंस सेवा बनी है. होना चाहिये था कि प्रदीप को तुरंत एयर एंम्बुलेंस से ऋषिकेश पहुंचाया जाता लेकिन ऐसा नहीं हुआ. प्रदीप के परिजनों को जब एयर एम्बुलेंस की कही से कोई उम्मीद नज़र नहीं आई तो परिजनों और गांव वालों मिलकर 2 लाख रूपये इकठ्ठा किये और जिला प्रशासन ने देहरादून से हेलीकॉप्टर मंगाया और प्रदीप ऋषिकेश पहुंचा. Air Ambulance Service in Uttarakhand

पपहाड़ के समाज की नींव इसी सामाजिक एकता पर पड़ी है यह घटना इसका एक बड़ा उदाहरण है. सरकार भले अपने राज्य की जनता के साथ न खड़ी हो लेकिन पहाड़ के लोग एक दूसरे के साथ हर मौके पर खड़े रहते हैं.

ख़बर लिखे जाने तक ऋषिकेश में डाक्टरों ने प्रदीप के आपरेशन की बात कही है. मुख्यमंत्री के फेसबुक लाइव को यहां देख सकते हैं :

काफल ट्री डेस्क

इसे भी पढ़ें :

गर्ब्यांग गांव के काकू और उनकी जड़ी-बूटियों की खुशबू वाली जादुई चाय

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago